मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

योगी ने कहा, 2019 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद बनाम आतंकवाद होगा

लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो जाने के बाद, सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज़ है।

योगी ने कहा, 2019 का लोकसभा चुनाव राष्ट्रवाद बनाम आतंकवाद होगा

लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो जाने के बाद, सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज़ है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव आतंकवाद बनाम राष्ट्रवाद होगा।

विज्ञापन
Tweet 5

2019 के लोकसभा चुनावों की तारीख़ों के ऐलान पर योगी ने कहा कि ये आम चुनावों की तारीख़ों का ऐलान नहीं, बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण की प्रक्रिया जारी रखने का ऐलान है। योगी ये भी कहा कि 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी 74 सीटें जीतेगी।

Tweet 2 1


योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए आगामी चुनावी में बीजेपी की जीत का दावा किया। ।लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद, योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली मौकापरस्त ताकतों को परास्त कर इस बार फिर भाजपा को चुनें और नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना सहयोग दें। इसके बाद प्रदेश में 74 पार सीटें जीतने का दावा किया।

General election 1

कल चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की तारीख़ों का ऐलान किया जिसके मद्देनज़र देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →