योगी ने कहा – कांग्रेस, सपा-बसपा परिवारवादी पार्टी हैं

155

चुनावी समर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा से लेकर कांग्रेस तक पर कई हमले किए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा – सपा परिवारवादी पार्टी है, बसपा बुआ-भतीजे की पार्टी है और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बन गई है।

भाजपा के चुनावी प्रचारक 6 मई को पांचवें चरण के मतदान में अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए सियासी लड़ाई में ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर, विरोधियों को निशाने पर ले रहे हैं। योगी ने अमेठी, लखीमपुर खीरी और बहराइच में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा – चार चरणों के चुनाव हो जाने के बाद, मैं कह सकता हूं कि मोदी की ज़बर्दस्त लहर है। हर एक मतदाता की ज़ुबान पर सिर्फ़ मोदी का नाम है।

Yogi adityanath -

सियासी अखाड़े में कांग्रेस को आड़े हाथ ले रहे योगी ने एक बार फिर कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा – कांग्रेस के डीएनए में ही झूठ है। कांग्रेस कहती है कि हम न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। योगी सवाल पूछा कि कौन-सी न्याय यात्रा? जीवनभर तो देश के साथ अन्याय किया है। ग़रीबों के हक़ पर डक़ैती डाली है। विकास को बाधित किया है। बता दें कि ख़बर लिखे जाने तक योगी के इस बयान पर कांग्रेस की तरफ़ से कोई जवाब नहीं आया है।