मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मजदूर ने अपनी कला से 6 गज की जमीन पर बना दिया 16 गज का मकान, इतने कमरे और यहां है ये घर

हिन्दुस्तान में कला को कोई ठिकाना नहीं। पिछले कई दिनों से दिनों देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 6 गज में बना एक मकान चर्चा में है।

मजदूर ने अपनी कला से 6 गज की जमीन पर बना दिया 16 गज का मकान, इतने कमरे और यहां है ये घर

हिन्दुस्तान में कला को कोई ठिकाना नहीं। पिछले कई दिनों से दिनों देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 6 गज में बना एक मकान चर्चा में है। महज 6 गज जमीन पर पांच आदमियों का परिवार कैसे गुजर-बसर कर रह रहा है, इसको लेकर सहज ही मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगते हैं। क्या कोई 6 गज जमीन में अपना आशियाना बना सकता है? लेकिन, सच में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 6 गज जमीन पर ना सिर्फ एक खूबसूरत मकान बना है, बल्कि उसमें पांच सदस्यों का एक परिवार भी रह रहा है।

विज्ञापन

बुराड़ी इलाके में बना ये घर काफी चर्चा में बना हुआ है। इस मकान की कहानी बहुत दिलचस्प है। आप सोचिए कि घर बनाने का आइडिया और घर को बनाने वाला पेशे से क्या करता है? आखिर कैसे 6 गज जमीन पर 16 गज का कमरा बना लिया? तो जानते हैं कि इस इमारत के पीछे असली दिमाग और कारीगरी किसकी है।

बता दें कि लोगों ने बताया है कि मकान बनाने वाला एक मजदूर था, जो बाद में राजमिस्त्री (मकान बनाने वाला कारीगर) बन गया। वह इलाके के ही एक ठेकेदार के यहां नौकरी किया करता था। उस ठेकेदार का काम था, इलाके की जमीन की प्लॉटिंग कर और फिर बेच देना। क्योंकि, जिस जमीन पर यह मकान बना हुआ है वहीं से गली नंबर 65 के लिए रास्ता निकलना था। इसलिए रास्ता निकलने के बाद कोने की 6 गज जमीन बच गई। उस कारीगर ने ठेकेदार से 6 गज का हिस्सा अपने नाम करवा लिया. ये भी बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने एक लाख रुपये में जमीन बेची थी।

ये भी पढ़ें : तोड़ा नियम तो ट्रैफिक पुलिसवालों ने लगा दिया 24 हजार का जुर्माना

विषयदिल्ली
AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →