शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फ़ोन से  दूर रखने पर पत्नी ने पति को जलाकर मार डाला

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. किस पति-पत्नी के बीच छोटी –मोटी अनबन या कहा सुनी नही होती.

फ़ोन से  दूर रखने पर पत्नी ने पति को जलाकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. किस पति-पत्नी के बीच छोटी –मोटी अनबन या कहा सुनी नही होती. लेकिन इस पत्नी ने जो किया वो हैरान कर देने वाला है. पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद में पत्नी ने कथित रूप से अपने ही पति को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई.  खबर ये भी है कि वारदात के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई. यह घटना सात फरवरी की है. ये घटना उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नगर कोतवाली के मेवालाल तालाब के पास की है. मृतक का नाम ननके था और उनकी उम्र ३५ वर्ष थी. ननके का अपनी पत्नी पूजा से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि ननके पूजा को फ़ोन पर किसी भी शख्स से बात नहीं करने देता था. इस बात से वो काफ़ी समय से परेशान थी. सात फरवरी की रात ननके खाना खाकर सोने जा रहा था तभी पूजा ने ननके पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया.  पुलिस के अनुसार चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाज़ा तोड़कर ननके को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. ननके की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. Police enquiry 1 खबरों की माने तो पूजा अपने पति ननके को बहुत दिन से जलाने की फिराक में थी. उस दिन मौका देख और हालातों से परेशान होकर पूजा ने ये अचूक कदम उठाया और अपने ही पति को जला दिया. अब ये मामला मीडिया की चर्चा में है. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मामला दर्ज करने के बाद बताया कि ननके के भाई राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वारदात को अंजाम देते ही महिला फरार हो गयी थी. आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है. साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गये हैं.  
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →