क्यों नहीं हो रही है मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी? ये है वजह!

172

एक लंबे अरसे से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फैंस में इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले आई ख़बर के मुताबिक़, ये जोड़ा 19 अप्रैल को शादी करने वाला था, लेकिन ये ख़बर केवल अफवाहों के अलावा कुछ और न थी। ख़ुद मलाइका ने इन ख़बरों को बेबुनियाद बताया था। मगर मीडिया में आई रिपोर्टस के मुताबिक़, शादी में हो रही देरी की वजह सामने आई है। इन रिपोर्टस के अनुसार, मलाइका-अर्जुन शादी ज़रूर करेंगे, लेकिन उसमें अभी कुछ वक़्त और लगेगा।

Bollywood news -

दरअसल, मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक़, मलाइका-अर्जुन की शादी में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि अर्जुन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल, अर्जुन पानीपत की शूटिंग में बिज़ी हैं। अर्जुन के जुनून को देखकर लगता है कि पहले वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करना चाहते हैं। उसके बाद, वह शादी करेंगे। बता दें कि अर्जुन की नई फ़िल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड 24 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के रिलीज़ के बाद, अर्जुन शादी करेंगे। कहा जा रहा है कि मलाइका-अर्जुन गोवा में शादी करने की प्लानिंग बना रहे हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने 2017 में आधिकारिक तौर पर अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों ने 1998 में शादी की थी। दोनों के तलाक की क्या वजह रही अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ये भी बता दें कि अक्सर अर्जुन को मलाइका के साथ स्पॉट किया जाता रहा है। हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर रिश्ता न स्वीकार किया हो, लेकिन निजी ज़िन्दगी में शायद दोनों एक-दूसरे अपना चुके हैं।