मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 18 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

भारत 15 अगस्त,1947 को आजाद हुआ. जिसके बाद से पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है.

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 18 अगस्त को क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

भारत 15 अगस्त,1947 को आजाद हुआ. जिसके बाद से पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां पर 15 अगस्त की जगह 18 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है. इसी के पीछे के कारण को जानते हैं.

विज्ञापन
1600x960 269616 independence day03
आजादी

18 अगस्त को जिन इलाकों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है उसका कारण ये है कि इन इलाकों की सीमा बांग्लादेश के पूर्वी इलाके से सटी है. सीमा आयोग की गलती के कारण ये इलाके पूर्वी पाकिस्तान के नक्शे में दिखा दिए गए. वर्तमान बांग्लादेश को पहले पूर्वी पाकिस्तान कहा जाता था. भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की सीमा रेखा तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी, उसने पहले गलत नक्शा बनाया जिसके चलते कुछ क्षेत्र को पाकिस्तान में शामिल कर दिया तथा कुछ इलाकें पूर्वी पाकिस्तान के नक्शे में दिखाए गए.

download 1 1
आजादी

इन इलाकों के पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने की घटना के कारण बवाल हो गया. जिसके कारण सीमा आयोग को अपनी गलती का अहसास हुआ तथा उसने इन इलाकों को वापिस भारत में शामिल किया. जिस दिन इन इलाकों को भारत में शामिल किया गया उस दिन 18 अगस्त तारिख थी. यानि की आजादी के तीन दिन बाद इसी कारण इस इलाके के लोग 15 अगस्त की जगह 18 अगस्त को अपना आजादी दिवस मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन का क्या इतिहास है और ये कब से शुरू हुआ

18 अगस्त के दिन आजादी मनाने के पीछे कारण बताया जाता है कि वर्तमान युवा पीढी को इतिहास से अवगत कराना जरूरी होता है क्योंकि यदि तब बवाल नहीं होता और इन इलाकों को भारत में वापिस शामिल नहीं किया जाता तो उनका इतिहास कुछ ओर ही होता. असल मायने में उनको आजादी 18 अगस्त को मिली जब इन इलाकों को भारत में शामिल किया गया.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →