शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अखिलेश यादव क्यों कोरोना वैक्सीन लेने से मना कर रहे हैं?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अखिलेश यादव क्यों कोरोना वैक्सीन लेने से मना कर रहे हैं?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन अभी नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है.

विज्ञापन
वीडियो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है. ताली और थाली से ही कोरोना को भगवा दें ना. उन्होंने कहा, "मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं. जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी. हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं."

akhilesh corona non fiii

अयोध्या से आए साधु संत, मौलाना और सिख समुदाय के लोगों ने आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गंगा जमुनी तहजीब एक दिन में नहीं बनी है, इसे बनने में हजारों साल लगे हैं. मैं बहुत धार्मिक इंसान हूं, मेरे घर के अंदर मंदिर है और मेरे घर के बाहर भी मंदिर है. भगवान राम सभी के हैं, पूरी दुनिया के हैं.

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को अयोध्या के किसानों की भी सुननी चाहिए, जिनकी जमीनें अधिग्रहित कर ली गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी अयोध्या में सिर्फ दो दिन दिवाली मनाई जा रही है. अगर हमारी सरकार आई तो अयोध्या में पूरे साल दिवाली मनेगी. हमारी सरकार आई तो अयोध्या में नगर निगम का कोई टैक्स नहीं लगेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने बेहद मुश्किल दिन देखे हैं. इतने खराब और काले दिन हम लोगों ने कभी नहीं देखे थे. यूपी सरकार ने इतने झूठे वादे किए हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.

akhilesh yadav non fiiii

टीकाकरण के लिए राज्य में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ये सरकार जो थाली और ताली बजाकर कोरोना भगा रही थी, इसे फ्रीजर और कोल्ड चेन का इंतजाम करने की क्या जरूरत है? उन्हें थालियां और तालियां बजानी चाहिए. थाली और ताली बजवाने, अस्पतालों के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली सरकार को क्यों कोल्ड चेन की इतनी विस्तृत व्यवस्था की जरूरत है. आप और मैं यहां बिना मास्क के बैठे हैं. कोविड केवल विपक्ष के लिए जिससे कि हम कुछ न कर पाएं.’

यह भी पढ़े:अखिलेश यादव ने किसानों के लिए क्या क्या किया जब वो सरकार में थे

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →