शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सृष्टि गोस्वामी को उत्तराखंड का एक दिन के लिए मुख्यमंत्री क्यों बनाया रहा है?

उत्तराखंड की सृष्टि गोस्वामी आज एक दिन की सीएम के रूप में नजर आएंगी. बालिका दिवस के दिन सृष्टि को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है.

सृष्टि गोस्वामी को उत्तराखंड का एक दिन के लिए मुख्यमंत्री क्यों बनाया रहा है?

उत्तराखंड की सृष्टि गोस्वामी आज एक दिन की सीएम के रूप में नजर आएंगी. बालिका दिवस के दिन सृष्टि को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इसकी मंजूरी दे दी है. देश में पहली बार होने ऐसा होने जा रहा है, जब सीएम के रहते हुए कोई और एक दिन लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा. इस दौरान विधानसभा के कक्ष नंबर 120 में बाल विधानसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें एक दर्जन विभाग अपनी प्रस्तुति देंगे.

विज्ञापन
uttarakhand non fiii

विकास कार्यों की करेगी समीक्षा
हरिद्वार के बहादुराबाद ब्लॉक के दौलतपुर गांव का नाम प्रदेश के इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है. सीएम बनने के साथ ही सृष्टि मुख्यमंत्री की भूमिका में उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों की समीक्षा करेगी. 12 विभागों के अधिकारी विभागीय योजनाओं पर 5-5 मिनट के लिए प्रस्तुति देंगे.

uttarakhand non

परचून की दुकान चलाते हैं सृष्टि के पिता
सृष्टि के पिता प्रवीण पुरी दौलतपुर में ही परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि सृष्टि की मां सुधा गोस्वामी गृहिणी हैं. सृष्टि गोस्वामी रूड़की के बीएसएम पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर कर रही हैं. मई 2018 में बाल विधानसभा में बाल विधायकों की ओर से उनका चयन मुख्यमंत्री के रूप में किया गया था. बाल विधानसभा में हर तीन वर्ष में बाल मुख्यमंत्री का चयन किया जाता है.

यह भी पढ़े:जानिए क्या है समर्थ योजना?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →