बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी

Google ने Paytm को प्ले स्टोर से क्यों हटाया?

देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है।

Google ने Paytm को प्ले स्टोर से क्यों हटाया?

देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विस ऐप Paytm को Google Play Store से हटा दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर से अभी पेटीएम के मुख्य ऐप को रिमूव कर दिया गया है जबकि दूसरे ऐप्स जैसे Paytm for business, Paytm Mall, Paytm Money आदि मौजूद हैं। ऐपल ऐप स्टोर पर iOS ऐप अभी भी उपलब्ध है। पेटीएम ऐप के अलावा गूगल प्ले से Paytm First ऐप को भी हटा दिया गया है। इस गेम में भी पैसे जीतने के साथ फैंटेसी क्रिकेट फीचर्स हैं।

विज्ञापन

गूगल प्ले से अब यूजर्स ऐंड्रॉयड ऐप को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों के फोन में पहले से पेटीएम मौजूद है वो यूजर्स मोबाइल वॉलिट और दूसरी सर्विसेज को इस्तेमाल कर सकते हैं।गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा, पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम 'PayTM First Games' के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है।

Paytm non fiii

शुक्रवार को गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को हाइलाइट किया जिसके मुताबिक, ऐप डिवेलपर्स को जुआ या सट्टे की इजाजत नहीं है। बता दें कि हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पेटीएम ने ऑनलाइन कैश जिताने वाले ऐसे ही एक फीचर को लॉन्च किया था।पेटीएम ने ट्वीट कर कहा, 'प्रिय पेटीएम यूजर्स, पेटीएम ऐंड्रॉयड ऐप अभी डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। बहुत जल्द यह दोबारा उपलब्ध होगा।

paytm non

आपका पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, और आप पेटीएम ऐप को पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।'टेक क्रंच ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फैसला इंटरनेट सर्च दिग्गज ने पेटीएम द्वारा 'लगातार कंपनी की नीतियों के उल्लंघन' के चलते लिया है। रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि पेटीएम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले डिलीट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :जानिए किस योगासन को करने से रहेंगे दिनभर एक्टिव?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →