बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बसपा प्रमुख मायावती ने क्यों कहा राजनीति से सन्यास लेने वाली बात?

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने बीते सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा या लोकसभा चुनावों में कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

बसपा प्रमुख मायावती ने क्यों कहा राजनीति से सन्यास लेने वाली बात?

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने बीते सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा या लोकसभा चुनावों में कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी. मायावती ने दोनों पार्टियों की विचारधारा अलग होने पर जोर देते हुए कहा कि वह इस तरह की सांप्रदायिक पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने के बजाए राजनीति से संन्यास लेना पसंद करेंगी.

विज्ञापन

बता दें कि 29 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में आगामी विधान परिषद चुनावों में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए वोट करेगी, फिर चाहे वह भाजपा हो या अन्य कोई भी मजबूत उम्मीदवार, बसपा उसे वोट करेगी.

मायावती का आरोप है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उनके इस बयान को षड्यंत्र की तरह इस्तेमाल किया और मुस्लिमों को बरगलाने का काम कर रहे हैं ताकि मुस्लिम समुदाय खुद को बसपा से दूर कर ले.उन्होंने कहा, ‘बसपा के साथ भाजपा का गठबंधन भविष्य में किसी भी चुनाव में संभव नहीं है. बसपा सांप्रदायिक पार्टियों के साथ नहीं लड़ती.’

bsp non fiiii

उन्होंने कहा, ‘हमारी विचारधारा सर्वजन सर्व धर्म हितैषी की है, जो भाजपा की विचारधारा से अलग है. बसपा उन पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जिनकी सांप्रदायिक, जातिवादी और पूंजीवादी विचारधारा है. मैं सांप्रदायिक, जातिवादी और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ हर मोर्चे पर लड़ूंगी और किसी के सामने झुकने वाली नहीं हूं.’बसपा नेता ने दोहराया कि उनकी पार्टी आगामी विधान परिषद चुनाव में सपा के उम्मीदवार की हार सुनिश्चित करेगी.

bsp non

उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी भाजपा सहित किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेगी, जो सपा के उम्मीदवार को हराने के लिए मजबूत हो. मैं अपने पहले के बयान पर कायम हूं, जिसका राजनीतिक लाभ के लिए सपा और कांग्रेस ने दुरुपयोग किया ताकि मुस्लिम समुदाय खुद ही बसपा से दूरी बना ले.’

यह भी पढ़े:शादी के दिन ही आ जाएँ पीरियड्स तो क्या करें?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →