बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

LJP को बीजेपी ने क्यों बताया वोटकटवा पार्टी?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं राजनीतिक बयानबाजियां तेज होती जा रही हैं.

LJP को बीजेपी ने क्यों बताया वोटकटवा पार्टी?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं राजनीतिक बयानबाजियां तेज होती जा रही हैं. बिहार में इस बार राजनीतिल दलों के गठबंधन का ऐसा घालमेल हुआ है कि बड़े दल बार-बार यही क्लियर करते रह रहे हैं कि ये हमारे साथ हैं औ ये हमारे साथ नहीं. कुछ ऐसा ही मामला एनडीए के साथ भी है. चुनाव से ठीक पहले बिहार में एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही एलजेपी को लेकर बीजेपी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

शुक्रवार को बीजेपी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि एलजेपी बिहार में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में एक बयान जारी किया है.

अपने बयान में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि एलजेपी बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी. एलजेपी बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी. प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट किया है कि बिहार में केवल चार पार्टियां (बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.

ljp non

यह भी पढ़े: Mental Health को दुरुस्त रखने के लिए क्या तरीके अपनाए

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि चिराग पासवान ने बिहार में एक अलग रास्ता चुना है, वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी कोई B या C टीम नहीं है. इसके साथ ही जावड़ेकर ने दावा किया कि NDA को बिहार के चुनावों में तीन-चौथाई बहुमत मिलेगा और चिराग की पार्टी वोटकटवा पार्टी के रूप में सामने आएगी.

चिराग पासवान की पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि एलजेपी के कई नेता गलत जानकारी फैला रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बीजेपी के राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने भी एलजेपी पर निशाना साधा है.

भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को किए गए अपने ट्वीट में लिखा है, "प्रधानमंत्री जी के नाम के इस्तेमाल पर चिराग पासवान भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बिहार चुनाव में एनडीए में 'BJP-JDU-VIP व HAM' गठबंधन में हैं. LJP से न हमारा गठबंधन है, न ही चुनाव में वो NDA का हिस्सा हैं. चिराग को न भ्रम में रहना चाहिए, न भ्रम पालना चाहिए और न भ्रम फैलाना चाहिए."

ljp non fiii 1

शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी एलजेपी पर खुलकर निशाना साधा. संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है. एलजेपी बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. हमारी केवल एक टीम है जिमसें बीजेपी, जेडीयू, हम और वीआईपी शामिल है. एलजेपी अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है. बिहार में कई सारी छोटी पार्टियां अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही हैं. एलजेपी एक वोटकटवा पार्टी की तरह व्यवहार कर रही है.

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →