गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?

भारत की राजनीति में अपनी विशेष जगह बना चुके प्रशांत किशोर का नाम तो आप सभी ने सुना होगा.

भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?

भारत की राजनीति में अपनी विशेष जगह बना चुके प्रशांत किशोर का नाम तो आप सभी ने सुना होगा. वर्तमान समय में राजनीति के रणनीतिकार के तौर पर प्रशांत किशोर चर्चा का विषय बने हुए है. जिसका सबसे बड़ा कारण अभी हाल ही में हुए बंगाल चुनाव में उन्होंने पहले ही दावा कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी 100 सीटों तक भी नहीं पहुँच पाएगी. जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपनी पूरी ताकत झौंक दी गई थी. फिर भी प्रशांत किशोर का दावा सही साबित हुआ.

विज्ञापन
prashant 0 sixteen nine
प्रशांत किशोर

भारत की राजनीति में राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा-

भारतीय राजनीति की बात करें, तो प्रशांत किशोर ने बहुत सफलता पाई है तथा एक रणनीतिकार के तौर पर उनका करियर बहुत सफल रहा है. अगर वर्तमान समय में उनकी तुलना की जाए तो ऐसी ही सफलता भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह जो अभी वर्तमान में भारत के गृह मंत्री भी हैं को मिली थी. अमित शाह भी प्रशांत किशोर की तरह भारतीय राजनीति में रणनीतिकार के तौर पर बहुत सफल रहे हैं.

115691208 amit shah
अमित शाह

अमित शाह से तुलना पर क्या सोचते हैं प्रशांत किशोर-

अमित शाह के बारे में प्रशांत किशोर का मानना है कि वह बहुत अच्छे रणनीतिकार नहीं हैं. इसके साथ ही उनका कहना है कि उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व में लड़े तीन चुनावों में भाजपा को धूल चटाई है. इसके साथ ही वो अमित शाह को ओवररेटिड राजनीतिज्ञ और रणनीतिकार भी मानते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या ममता बनर्जी ने कहा था कि यदि में नंदीग्राम से हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी ?

भारतीय राजनीति के रणनीतिकार प्रशान्त किशोर का जन्म 1977 ईं. में हुआ था. प्रशांत किशोर ने भारतीय राजनीति में प्रवेश करने से पहले आठ वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम किया है. उनका पहला प्रमुख राजनीतिक अभियान 2011 में नरेन्द्र मोदी की मदद करने के लिए था, तब गुजरात के मुख्यमन्त्री 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में तीसरी बार मुख्यमन्त्री कार्यालय के लिए फिर से निर्वाचित हुए.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →