गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

क्या ममता बनर्जी ने कहा था कि यदि में नंदीग्राम से हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी ?

अभी हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक बहुत बड़ी चुनावी लड़ाई थी.

क्या ममता बनर्जी ने कहा था कि यदि में नंदीग्राम से हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी ?

अभी हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक बहुत बड़ी चुनावी लड़ाई थी. जिसमें दोनों पार्टियों ने अपनी अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रखी थी. लेकिन 2 मई को आए चुनाव नतीजों ने  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को भारी बहुतमत से सत्ता में ला दिया तथा बीजेपी जो 200 पार सीटों का दावा कर रही थी वह 100 सीटों से भी काफी पीछे रह गई. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का नेतृत्व इन चुनाव में ममता बनर्जी कर रही थी. लेकिन इसी के साथ ममता बनर्जी नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा.

विज्ञापन
images 2
ममता बनर्जी

क्यों महत्वपूर्ण थी नंदीग्राम सीट-

भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों पार्टियों के बीच कांटे की चुनावी टक्कर पहले ही नजर आ रही थी. लेकिन इसके साथ ही एक सीट जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई थी, वो थी नंदीग्राम सीट. इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि इस सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की तरफ से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही थी. जोकि इससे पहले 2 बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकी थी. ममता बनर्जी को टक्कर देने उनकी ही पार्टी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी मैदान में थे. चुनाव परिणाम में ममता बनर्जी ये सीट हार गई.

mamta banergee 6754282 835x547 m

क्या ममता ने कहा था नंदीग्राम से हार गई तो राजनीति छोड़ दूंगी-

ममता बनर्जी के पार्टी बहुत बड़े बहुमत से सत्ता में आ गई. लेकिन चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी नंदीग्राम से हार गई. इसके बाद यह सवाल उठने लगा क्या ममता बनर्जी ने ऐसा कहा था कि यदि वह चुनाव हार गई तो राजनीति छोड देगीं. आपको बता दें ममता बनर्जी की तरफ से ऐसा नहीं कहा गय़ा था. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने अपने बारे में जरूर कहा था कि यदि भारतीय जनता पार्टी 100 से ज्यादा सीट जीत जाती है, तो वह राजनीति से सन्यांस ले लेगं. लेकिन ममता बनर्जी ने ऐसा नहीं कहा था.

navbharat times 1
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी स्ट्रीट फाइटर-

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी का बहुत बड़ा नाम है. 2011 से वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है. ममता बनर्जी खुद को स्ट्रीट फाइटर कहती हैं. स्ट्रीट फाइटर का मतलब होता है कि गली की योद्धा. जिसका अर्थ है कि वो आम आदमी से जुड़ी हुई हैं तथा गली-गली में जाकर लोगों की आवाज बनती हैं. जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा जाता है कि वह चाय बेचकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुँचे हैं. ठीक वैसे ही ममता बनर्जी भी स्ट्रीट फाइटर जिसका अर्थ है कि वो स्ट्रीट के स्तर से अपनी आवाज उठाती हुई बंगाल के मुख्यमंत्री पद तक पहुँची हैं. इसी बात को लोगों के सामने लाने के लिए ममता बनर्जी ने खुद को स्ट्रीट फाइटर कहा है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में मिली हार पर मंथन जारी, नेता बोले- क्षेत्रीय नेताओं की कमी और गलत चुनावी मुद्दों के कारण हारी BJP

ममता बनर्जी का बचपन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है. जब वो छोटी थी तभी उनके पिताजी का निधन हो गया था. जिसके बाद बड़ी आर्थिक तंगी के हालात का सामना ममता बनर्जी को करना पड़ा. जहाँ तक ममता बनर्जी के पहनावे की बात है तो वे साधारण रहना पसंद करती हैं. वह हमेशा कॉटन की सफेद साड़ी पहनती हैं. चाहे घर में हों या संसद भवन में, रैली हो या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में ममता बनर्जी हमेशा साधारण रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं. ममता बनर्जी पैरों में रबड़ की हवाई चप्पल पहनती हैं.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →