दिल्ली में मानसून की दस्तक कब तक? मौसम विभाग ने कहा- अभी 5 दिन तो बिलकुल नहीं

576
दिल्ली में मानसून की दस्तक कब तक? मौसम विभाग ने कहा- अभी 5 दिन तो बिलकुल नहीं

दिल्ली में मानसून की दस्तक कब तक? मौसम विभाग ने कहा- अभी 5 दिन तो बिलकुल नहीं

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी है और अगले पांच दिनों में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसकी शुरुआत होने या पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शेष हिस्सों में इसके आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। 

15 जून तक दिल्ली पहुंचना था मानसून

मौसम विभाग ने पहले भविष्यवाणी की थी कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर सिस्टम बनने के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से 15 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली और अधिकांश उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंच सकता है। हालाँकि, एक डोमिनेंट पश्चिमी हवा का पैटर्न अब इस क्षेत्र में मानसून की गति को धीमा कर रहा था।

देश भर में हुई 41% अधिक बारिश

आईएमडी ने रविवार को अपने बुलेटिन में कहा “राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम है क्योंकि बड़े पैमाने पर स्थितियां अनुकूल नहीं हैं। 1 जून से 20 जून तक देश भर में 41% अधिक बारिश हुई थी। भले ही मानसून देश के कई हिस्सों में निर्धारित समय पर नहीं आया, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में 83% अधिक बारिश हुई, मध्य भारत में 67% अधिक बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण प्रायद्वीप में 28% और पूर्व और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में 12% अधिक बारिश।

अगले 5 दिन दिल्ली में मानसून की उम्मीद नहीं

शनिवार को मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही थी। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अगले पांच दिनों के लिए, हम दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मानसून की शुरुआत की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। यह मुख्य रूप से पश्चिमी हवा के पैटर्न के कारण है जो मानसून के प्रवाह को कमजोर कर रहा है।

दिल्ली में कब दस्तक देगा मानसून

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘फिलहाल हम यह नहीं कह सकते कि दिल्ली में मानसून कब आएगा। पश्चिमी क्षेत्रों में एक ट्रफ रेखा के कारण क्षेत्र में कल से बारिश कम होने की संभावना है। यह पूर्वी हवाओं की गति को धीमा कर देगा। मानसून पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है; केवल मथुरा, बुलंदशहर आदि बचे हैं। इसलिए एक बार मानसून आगे बढ़ने के बाद ही यह दिल्ली को भी कवर करेगा”।

 

यह भी पढ़ें: बिना chemical का ऐलोवेरा जेल घर पर कैसे बनाएं और इसके फायदे ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.


Source link