जब Karan Johar ने वॉकी-टॉकी पर इंस्ट्रक्शन देकर शूट कराया गाना, बॉलीवुड में मशहूर है Kabhi Khushi Kabhie Gham का ये किस्सा
नई दिल्ली: करण जौहर (Karan Johar) बॉलीवुड के सबसे दिग्गज फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उनका प्रोडक्शन हाउस हर साल कई बड़ी फिल्में देता है और बीते कई दशकों से करण लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) उनकी कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिनी जाती है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), काजोल (Kajol) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के लिए करण ने पूरा जोर लगा दिया था.
महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट थी फिल्म
‘कभी खुशी कभी गम’ करण जौहर (Karan Johar) के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक थी और वह कुछ भी करके इस फिल्म को कामयाब बनाना चाहते थे. कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि करण इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन को शूट करते हुए बेहोश भी हो गए थे. करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि क्या था ये किस्सा और करण (Karan Johar) के साथ उस रोज क्या हुआ था?
जब बेहोश हो गए करण
करण जौहर (Karan Johar) इस फिल्म के गाने ‘बोले चूड़ियां, बोले कंगना’ की शूटिंग कर रहे थे. ये फिल्म के कुछ सबसे पॉपुलर गानों में से एक है. फिल्म के इस गाने की शूटिंग चल ही रही थी जब करण जौहर (Karan Johar) अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. सेट पर अफरा तफरी मच गई और लोगों ने करण जौहर (Karan Johar) एक कमरे में बेड पर लिटा दिया.
Most memorable song of my career! My first working opportunity with the LEGEND @SrBachchan ( literally fainted with nervousness) and the coming together of such incredible talent! @iamsrk @iHrithik @KajolAtUN #Jayabachchan #bebo choreographed by the one and only @TheFarahKhan https://t.co/upVuYtPw0A
— Karan Johar (@karanjohar) July 22, 2019
काम में हो गए थे मशगूल
इस फिल्म को लेकर करण इतने सीरियस थे कि उन्होंने वॉकी टॉकी पर इंस्ट्रक्शन दिए और इस तरह सीन शूट किया गया. बाद में पता चला कि करण के बेहोश होने की वजह उनका डिहाइड्रेशन थी. यानि वह काम में इतने ज्यादा मशगूल हो गए थे कि उन्हें अपनी सेहत का जरा भी ख्याल नहीं रहा था. शरीर में पानी की कमी हो जाने के चलते उन्हें चक्कर आए और वो बेहोश हो गए.
यह भी पढ़ें: Black Fungus कितने दिन में शरीर में पूरा फैल जाता है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

