मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नीतीश कुमार ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान कब संभाली थी?

बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती के बावजूद सत्ताधारी एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है।

नीतीश कुमार ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की कमान कब संभाली थी?

बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती के बावजूद सत्ताधारी एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ सूबे में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। करीब 15 साल से बिहार में सत्ता की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
nitish non fiii

भले ही इस बार चुनाव में जेडीयू का प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा और उसे 2015 विधानसभा चुनाव में मिली 71 सीटों के मुकाबले इस बार महज 43 सीटें ही आई हैं। हाल में संपन्न बिहार के चुनाव में बाजी मारने वाले जदयू नेता नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य के सीएम पद की बागडोर संभाला हैं। आइए जाने पहली बार नीतिश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने।

nitish non 1

मंडल की राजनीति से नेता बनकर उभरे नीतीश कुमार को बिहार को अच्छा शासन मुहैया कराने का श्रेय दिया जाता है। हालांकि, उनके विरोधी उन पर अवसरवादी होने का आरोप लगाते रहे हैं। भले ही इसे राजनीतिक अवसरवादिता कहा जाए या उनकी बुद्धिमत्ता, राजनीतिक शतरंज की बिसात पर नीतीश की चालों ने कई साल से सत्ता पर उनका दबदबा बनाए रखा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च, 2000 में मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बहुमत नहीं होने के कारण महज सात दिन बाद ही उनकी सरकार गिर गई थी।

यह भी पढ़े:इतिहास का सबसे खतरनाक वायरस कौन सा है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →