जानियें, चीन विवाद पर क्या बोले गृहमंत्री?

465
जानियें, चीन विवाद पर क्या बोले गृहमंत्री?
जानियें, चीन विवाद पर क्या बोले गृहमंत्री?

डोकलाम में चल रहे है भारत-चीन विवाद पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा है, चीन-भारत तनाव पर आइये बतातें है आपको। जी हाँ, राजनाथ सिंह ने कहा है कि जल्द ही विवाद का समाधान निकालेंगे।

खबर के मुताबिक, गृहमंत्री राजनाथ ने कहा है कि डोकलाम विवाद का हल जल्द ही निकाल लिया जाएगा। साथ ही राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि उम्मीद करता हुँ कि चीन अपनी तरफ से सकारात्मक पहल करेगा और शांति कायम होगी। आपको बता दें कि एक बार चीन फिर से सैन्य अभ्यास करती हुई नजर आई। 45 दिन में ये दूसरी बार है जब चीन ने सैन्य अभ्यास किया है। आपको याद दिला दें कि बीते 16 जून से सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत-चीन सीमा पर तनाव चल रहा है। इस तनाव पर भारत ने कहा है कि चीन की सेना के वापस जाने पर ही बातचीत हो सकती है। जिसके जवाब में चीन का कहना है कि भारत उसकी सीमा में जबर्दस्ती दाखिल हुआ है।

भारत अपने जवानों को वापस बुलाए- चीन
चीनी मीडिया से मिली खबर के मुताबिक, चीन फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन गेंग शुआंग ने कहा कि भारत के हम इस बात पर राजी हैं कि चीन-भारत-भूटान के बीच बॉर्डर एरिया को लेकर कोई विवाद नहीं है। साथ ही चीन ने यह भी कहा कि भारत चीन की सीमा में अवैध तरीके से घुसे अपने जवानों को तुरंत वापस बुलाए।

क्यों शुरू हुआ विवाद

पहली वजह- सिक्किम सेक्टर में चीन का सड़क बनाना ही विवाद का पहला कारण माना जा रहा है। आपको बता दें कि चीन सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क बना रहा है। इसी इलाके में चीन, सिक्किम और भूटान की सीमाएं मिलती हैं। भूटान और चीन इस इलाके पर दावा करते हैं। आपको बता दें कि सिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था। पूर्वोत्तर से चीन की तरफ जाने वाला इकलौता रास्ता नाथू ला दर्रा सिक्किम में ही है।
चीन पहले तो सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने से इनकार करता था। लेकिन 2003 में उसने सिक्किम को भारत के राज्य का दर्जा दे दिया। लेकिन चीन सिक्किम के कई इलाकों को अपना बताता है।
दूसरी वजह- चीन की घुसपैठ ही विवाद का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। चीन की आर्मी ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की और भारतीय जवानों से हाथापाई की। इस दौरान चीन के सैनिकों ने हमारे 2 बंकर भी तोड़ दिए।

तीसरी वजह- कैलाश मानसरोवर यात्रा भी विवाद की वजह बन चुका है। चीन की तरफ से विवाद यहीं नहीं थमा। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिक तुरंत पीछे हट जाएं। भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा जारी रखना इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस टकराव का हल कैसे निकालता है?

बहरहाल, गृहमंत्री के बयानों पर अगर गौर किया जाए तो यह साफ जाहिर होता है कि अब सीधे एक्शन लिया जाएगा।