गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 87: मेनोपॉज क्या है, क्यों इसकी वजह से सम्बन्ध बनाने में रूचि होती है कम?

जैसे-जैसे औरत की उम्र बढऩे लगती है शारीरिक संबंध में उनकी रुचि भी कम होने लगती है।

सवाल 87: मेनोपॉज क्या है, क्यों इसकी वजह से सम्बन्ध बनाने में रूचि होती है कम?

जैसे-जैसे औरत की उम्र बढऩे लगती है शारीरिक संबंध में उनकी रुचि भी कम होने लगती है। इसके कई कारण हैं जैसे कि पार्टनर की कमी, विधवा हो जाना, मासिक धर्म बंद होने से संबंधित लक्षण, साथी का खराब स्वास्थ्य और रिश्ते से संबंधित मुद्दे।

विज्ञापन

‘मेनोपॉज : द जर्नल ऑफ द नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी’ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, नियमित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने वाली औरतों की रुचि उम्र बढ़ने के साथ-साथ कम होने लगती है और मासिक धर्म बंद होने के बाद शारीरिक संबंध का आनंद उठाने वाली महिलाओं की संख्या और भी कम है। मेनोपॉज का मतलब होता है मासिक धर्म बंद होना।

इस अध्ययन में मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं में इस बात का निरीक्षण किया गया कि किस तरह से रिश्तों में घनिष्ठता, स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक कारक इन महिलाओं में यौन अंतरंगता को प्रभावित करती है।

Menopause 1

नॉर्थ अमेरिकन मेनोपॉज सोसायटी की चिकित्सा निदेशक स्टेफनी फ्यूबियन ने कहा, ‘‘उम्र बढऩे के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां महिलाओं में आम है और साथी भी महिलाओं की यौन गतिविधि और संतुष्टि में एक प्रमुख कारक निभाते हैं।’’

फ्यूबियन ने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा मासिक धर्म बंद होने संबंधी समस्याएं जैसे कि शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और संबंध बनाने के दौरान दर्द, इनकी पहचान भी यौन गतिविधि को प्रभावित करने वाले कारकों के रूप में की गई है। प्रभावपूर्ण चिकित्सकीय सुविधाओं के उपलब्ध होने के बावजूद कुछ ही महिलाएं इनसे संबंधित ट्रीटमेंट करवाती हैं।’’

शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया कि कैसे और क्यों रजोनिवृत्ति के दौरान और इसके बाद महिलाओं में शारीरिक संबंध में रुचि घटने लगती है।

यह भी पढ़ें: सवाल 73- स्मार्टफोन में LTE और VoLTE क्या है और यह कैसे करता है काम?

अध्ययन के लिए कई जैविक कारकों पर शोध किया गया जैसे कि अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाना, नींद में कमी, शरीर के अंदरूनी हिस्से में सूखापन और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान पीड़ा।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →