शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली: ख्याला में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, ईंटों से लदा ट्रक गड्ढे में फंसा

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यस्त चौराहे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में…

पश्चिमी दिल्ली: ख्याला में सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, ईंटों से लदा ट्रक गड्ढे में फंसा
(फोटो: IANS)

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यस्त चौराहे पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में ईंटों से लदा एक भारी ट्रक गहरे गड्ढे में फंस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन

यह घटना ख्याला बस स्टैंड से केशोपुर रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई। यह इलाका काफी व्यस्त माना जाता है क्योंकि आसपास केशोपुर मंडी, कई स्कूल और मंदिर स्थित हैं, जिसके चलते यहां दिनभर वाहनों और पैदल चलने वालों की भारी आवाजाही रहती है।

यातायात रोका गया, लोगों को परेशानी

हादसे के फौरन बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को बाहर निकालने का काम शुरू किया और सुरक्षा के लिए उस रास्ते पर यातायात रोक दिया। धंसे हुए हिस्से के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सड़क बंद होने से स्थानीय निवासियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह सड़क धंसी, वहां कोई जलभराव नहीं था, जिससे यह अंदेशा है कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। लोगों का आरोप है कि जनकपुरी सहित पश्चिमी दिल्ली के अन्य इलाकों में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सड़कें खोखली हो रही हैं, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social दिल्ली डेस्क

News4Social दिल्ली डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →