बुराड़ी में महिला की हत्या: यौन उत्पीड़न में नाकाम रहने पर आरोपी ने पत्थर से सिर कुचला
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि…
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया था और इसमें असफल रहने पर उसने बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला को अकेला देखकर गलत इरादे से रोका था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला का शव मंगलवार को बरामद हुआ था, जिसे तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
जांच जारी, एक और मामला सामने आया
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, दिल्ली के ही एक अन्य इलाके खजूरी खास से भी एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है।
शुक्रवार को हुई इस घटना में 35-40 वर्षीय रीना नामक महिला मृत पाई गई। परिजनों ने राम कुमार नाम के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने रीना को रात में फोन करके बुलाया था, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश मिली। परिवार ने इस मामले में राम कुमार की भूमिका पर संदेह जताते हुए दावा किया है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। खजूरी खास थाना पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
इनपुट: IANS



