सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अपराध

विशाखापत्तनम जासूसी मामला: NIA की नवी मुंबई में छापेमारी, एक संदिग्ध हिरासत में

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विशाखापत्तनम जासूसी मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के नवी मुंबई में तलाशी अभियान चलाया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पनवेल इलाके में हुई इस कार्रवाई

विशाखापत्तनम जासूसी मामला: NIA की नवी मुंबई में छापेमारी, एक संदिग्ध हिरासत में
(फोटो: IANS)

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने विशाखापत्तनम जासूसी मामले की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के नवी मुंबई में तलाशी अभियान चलाया है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पनवेल इलाके में हुई इस कार्रवाई में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई कुछ महीने पहले विशाखापत्तनम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई। उन आरोपियों पर आतंकी संगठन 'अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (AQIS) से कथित संबंध रखने का आरोप था। उन्हीं में से पनवेल के एक आरोपी से पूछताछ के दौरान दो और लोगों के नाम सामने आए थे, जिसके बाद एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से यह छापेमारी की।

मामले में अब तक 10 दोषी करार

यह मामला भारतीय नौसेना के संवेदनशील ठिकानों की जासूसी से जुड़ा है, जिसमें विदेशी एजेंटों की भूमिका सामने आई थी। दिसंबर 2019 में आंध्र प्रदेश पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए इस हाई-प्रोफाइल मामले की पड़ताल कर रही है।

इस केस में अब तक कुल 10 आरोपियों को दोषी ठहराया जा चुका है, जबकि पांच अन्य पर मुकदमा चल रहा है। पिछले साल 15 दिसंबर को एनआईए की एक विशेष अदालत ने दो और आरोपियों को सजा सुनाई थी। इनमें महाराष्ट्र के अहमदनगर का सोमनाथ संजय इकाडे और उत्तर प्रदेश के हाथरस का सोनू कुमार शामिल है।

क्या थी सज़ा?

अदालत ने दोनों दोषियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत 5 साल, 11 महीने और 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही, प्रत्येक पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। जुर्माना न भरने की स्थिति में उन्हें एक साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

एनआईए ने इस मामले में जून 2020 में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और मार्च 2021 में एक अन्य आरोपी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की जांच और सुनवाई अभी भी जारी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →