शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

हॉरर फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर आएंगे नजर, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

करण जौहर की हॉरर सीरीज की पहली फिल्म का नाम 'भूत पार्ट वन' है. इस फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले है.

हॉरर फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर आएंगे नजर, रिलीज डेट का हुआ खुलासा

करण जौहर की हॉरर सीरीज की पहली फिल्म का नाम 'भूत पार्ट वन' है. इस फिल्म में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले है. यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज की जाएंगी. ज्यादातर करण जौहर रोमांटिक फिल्में ही बनाते है, लेकिन ये हॉरर फिल्म करण की पहली फिल्म होगी.

विज्ञापन


बता दें कि हॉरर फिल्म ,भूत पार्ट वन, एक सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म को भानू प्रताप सिंह ने डायरेक्ट किया है. डायरेक्टर के तौर पर भानू की यह पहली फिल्म होगी. वहीं, इस फिल्म को करण जौहर और शशांक खेतान मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

imgpsh fullsize anim 1 1


वहीं करण ने फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस पोस्टर में फिल्म के रिलीज होने की जानकारी भी दी गई है. सोशल मीडिया पर शेयर किया गया पोस्टर काफी डरावना है. इस पोस्टर में विक्की कौशल के चेहरे को पकडता हुआ दिखाया गया है. फिल्म भूत पार्ट वन की कहानी भानू प्रताप सिंह ने लिखी है.

यह भी पढ़ें : ग‍िरीश कर्नाड के न‍िधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख


फिल्म के बारे में शशांक ने बताया, "करण को भूत पार्ट वन का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया. यह हॉरर फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो बॉम्बे में घटी थी. हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब दर्शको को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है. करण जौहर की रोमांटिक फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चित रहती थी, अब देखने में दिलचस्प ये होगा कि क्या ये हॉरर फिल्म भी रोंमाटिक फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →