सोमवार, 23 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
राजस्थान

अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा - वसुंधरा राजे का शासन ज्यादा मजबूत था

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी धुर-विरोधी रहीं वसुंधरा राजे के शासन की तारीफ करते हुए मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक अप्रत्याशित बयान में उन्होंने कहा कि राजे और…

अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा - वसुंधरा राजे का शासन ज्यादा मजबूत था
(फोटो: IANS)

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी धुर-विरोधी रहीं वसुंधरा राजे के शासन की तारीफ करते हुए मौजूदा भजनलाल शर्मा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक अप्रत्याशित बयान में उन्होंने कहा कि राजे और शर्मा के काम करने के तरीके में 'जमीन-आसमान का अंतर' है। गहलोत ने यह टिप्पणी समाचार एजेंसी IANS के साथ एक विशेष बातचीत में की।

विज्ञापन

गहलोत ने अपने और वसुंधरा राजे के बीच राजनीतिक मतभेदों को स्वीकार करते हुए कहा, "वसुंधरा राजे के साथ मेरे काफी मतभेद रहे हैं। उनके पहले पांच साल के कार्यकाल के दौरान तो हमने एक-दूसरे से बात तक नहीं की थी।" हालांकि, उन्होंने राजे के प्रशासनिक अनुभव को श्रेय दिया। गहलोत के अनुसार, राजस्थान की मुख्यमंत्री बनने से पहले राजे केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी थीं, जिसका फायदा राज्य की जनता को मिला।

प्रशासन पर राजे की पकड़ बनाम वर्तमान व्यवस्था

पूर्व मुख्यमंत्री ने वसुंधरा राजे की शासन शैली का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने नौकरशाही पर मजबूत नियंत्रण रखा था। गहलोत ने कहा, "उन्होंने ब्यूरोक्रेसी को इतना ज्यादा कंट्रोल में रखा कि कई लोग बैठक में बीमार तक पड़ जाते थे। उन्होंने अपने तरीके से शासन किया।"

इसके विपरीत, गहलोत ने भजनलाल शर्मा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उनके मुताबिक, "जनता कह रही है कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही, काम नहीं हो रहा है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।"

'राइजिंग राजस्थान' और विदेश दौरे पर उठाए सवाल

गहलोत ने मुख्यमंत्री शर्मा के शुरुआती कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें खुद को साबित करने का एक मौका मिला था। उन्होंने शर्मा के विदेश दौरे और 'राइजिंग राजस्थान' जैसे कार्यक्रमों पर भी सवाल उठाए। गहलोत ने दावा किया कि 100 करोड़ रुपये खर्च वाले ऐसे कार्यक्रमों से सिर्फ 10-15 फीसदी निवेश ही आता है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री शुरुआत में ही विदेश चले गए जबकि इसकी आवश्कयता नहीं थी। मुख्यमंत्री को राइजिंग राजस्थान की कोई जरूरत नहीं थीं।"

हालांकि, तमाम आलोचनाओं के बावजूद गहलोत ने स्पष्ट किया कि उनके मन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है। उन्होंने कहा, "राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हमेशा सम्मान करना चाहिए, यह हमें सिखाया जाता है। जन्मदिन और त्योहारों पर भजनलाल शर्मा से बात करता रहता हूं।"

इनपुट: IANS

N

News4Social राजस्थान डेस्क

News4Social राजस्थान डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजस्थान से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →