Advertising
Home Top stories बिना प्रपोज किए भी आप उनको अपने दिल की बात कह सकते...
Advertising
<

बिना प्रपोज किए भी आप उनको अपने दिल की बात कह सकते है

1041

जब आप किसी से सच्ची मोहब्बत करते है तो आपकी हमेशा चाहत होती है उन्हें अपने दिल की बात बताने की। कई बार आप उन्हें प्रपोज करते है। लेकिन क्या आपको पता है आप उन्हें बिना प्रपोज किए भी अपने दिल की बात बता सकते है। आइए आज हम आपको बताते है वो तरीके जिसके जरिए आप बिना कहें अपने दिल की बात उन्हें बता सकते है।

जब भी आप उनसे बात कर रहें हो तो उन्हें स्पेशल एहसास कराएं। आप उन्हें एहसास कराए की आप उनकी बातों को ध्यान से सुन रहें है। इससे उन्हें लगेगा का यह शख्स मुझे दिल से चाहता है जो मेरी बातों को ध्यान से सुन रहा है।

मजाक-मजाक में उनसे फ्लर्ट करें। इससे यह होगा की अगर आप को उन्हें बताने में डर लग रहा है तो आप हसी मजाक में उनसे फ्लर्ट करके अपने दिल की बात कह सकते है। ऐसे में वह आपके ऊपर गुस्सा हो जाएगी इसकी संभावना कम हो जाएगी।

जब भी आप उनके साथ हो या फिर उनसे दूर हो हमेशा ईमानदारी का पालन करें। बहुत बारी ऐसा होता है की लड़की लड़को में ईमानदारी देखती है। वह यह समझने की कोशिश करती है की यह लड़का सिर्फ़ मेरे सामने ही ईमानदार रहता है या फिर मेरी आंखों से हटकर वह कुछ ओर बन जाता है।

जब भी उन्हें आपकी मदद की जरुरत हो हमेशा उनकी मदद करने के लिए आगे आए। इससे उन्हें एहसासा होगा की आप उन्हें दिल से चाहते है। उन्हें बिना प्रपोज किए ही आप अपने दिल की बात उन्हें बता सकते है।

जब भी आप उनसे बातें करें तो बात करते-करते बीच में आप उनकी आँखों में प्यार से देख सकते है। आपको उनकी आँखों में इस तरहस से देखना होगा जिससे उन्हें आपके दिल की बात पता चल जाए।

Advertising

जब भी आप  उनसे मिलें तो उनके लिए हमेशा कुछ न कुछ ले जाए। चाहें फूल ले जाए या फिर चॉक्लेट इससे उन्हें पता चलेगा की आप उन्हें चाहते है लेकिन उनसे कह नहीं पा रहें है। तो ये है वो तरीके जिनसे आप बिना कहे अपने दिल की बात कह सकते है।

 

Advertising