बंगाल में रेप पीड़ित आदिवासी बच्ची से मिले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

376
बंगाल में रेप पीड़ित आदिवासी बच्ची से मिले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस  (TMC) के कार्यकर्ता पर लगा है. भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा. इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Singh Patel) ने कहा कि बंगाल की सरकार और तृणमूल का यह वीभत्स चेहरा है.

‘तृणमूल का यह वीभत्स चेहरा’

दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस  (TMC) के कार्यकर्ता पर लगा है.  भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा.  इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Singh Patel) ने कहा कि बंगाल की सरकार और तृणमूल का यह वीभत्स चेहरा है.  महिला हो या मासूम बच्चियां, सभी के साथ अपराध हो रहे हैं.  दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने उन्हें बताया कि इससे पूर्व भी सिलीगुड़ी में लड़कियों के साथ अपराध की कई घटनाएं हो चुकी हैं.  जलपाईगुड़ी के राजगंज में दो बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद जहर दे दिया गया था, जिससे एक की मौत हो गई थी.

पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी केस

आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पहले पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी.  लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के दबाव के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया.  इस मामले में गिरफ्तार हुआ युवक टीएमसी का ब्‍लॉक अध्यक्ष बताया जाता है.  पीड़िता परिवार से बातचीत के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि बंगाल की संस्कृति काफी आदर्श मानी जाती रही है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं सरकार और कानून व्यवस्था को कलंकित करने वाली हैं.

Source link