आज से भारत में अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुवात

277

भारत का क्रिकेट प्रेम सारी दुनिया को पता है | गल्ली से दिल्ली तक हर कोई क्रिकेट की ही बात करता है | लेकिन इस देश में सिर्फ क्रिकेट प्रेमिओं की ही भरमाड़ नहीं है | यहां ऐसे भी बहोत लोग है जिन्हे फुटबॉल बहोत पसंद है | जो फुटबॉल छोड़कर कुछ नही देखते और सुनते | ऐसे लोग के लिए आज गर्व का दिन होगा | क्यों की आज से शुरू होने वाले अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है |

इस फुटबॉल वर्ल्ड कप में 24 देशो का प्रतिनिधित्व करने वाली फुटबॉल की टीम शामिल होने जा रही है | अगले तीन हफ्ते भारत में सिर्फ फुटबॉल का क्रेझ देखने को मिलेगा | अंडर 17 वर्ल्ड कप के लिए अब कुछ ही देर का समय बचा है |

 

पहले मैच आज दिल्ली और मुंबई में खेले जायेंगे | दिल्ली का मैच कोलंबिया और घाना के बीच होगा | मुंबई का मैच न्यूज़ीलैंड और टर्की के बीच होगा | दिल्ली के जवाहर लाला नेहरू स्टेडियम और मुंबई के डॉ. डी. वाय. पाटील स्टेडियम में ये मुकाबले खेले जाएंगे |

 

दिल्ली और मुंबई के साथ ही गोवा, कोलकाता, गुवाहाटी और कोच्ची में भी फुटबॉल के मैचेस खेले जाएंगे | इस बार कुल 52 वे मैचेस होंगे | भारत का मैच 6 अक्टूबर को होगा | इस मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे |