मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हिमाचल के चंबा और बिलासपुर में दो मकान जलकर हुए राख

हिमाचल के चंबा और बिलासपुर में दो मकान जलकर राख हो गए. आग लगने से लाखो का नुकसान हो गया.

हिमाचल के चंबा और बिलासपुर में दो मकान जलकर हुए राख

हिमाचल के चंबा और बिलासपुर में दो मकान जलकर राख हो गए. आग लगने से लाखो का नुकसान हो गया. बता दें कि चंबा जिले की गेहरा पंचायत में तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया और सब कुछ जलकर राख हो गया है. जिले में मौजूद दूरदराज इलाकों के ग्रामिणों ने बहुत मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और आग को बुझाने में सफल रहे.

विज्ञापन


आपको बता दें कि चंबा में आग लगने की वजह से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल आग लगने का सही कारण तो पता नही चल पाया है.

imgpsh fullsize anim 40


हिमाचल के एक और गांव बिलासपुर के जमथल में मंगलवार की सुबह एक मकान में आग लग गई. आग लगने से मकान मालिक नन्द लाल को लाखों रूपये का नुकसान हो गया है. पुलिस एएसआई राज कुमार और आरक्षी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे और इस मामले पर एकत्र जानकारी दी.


धौन कोठी पंचायत के उप प्रधान शंकर राम ने कहा कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. फिलहाल इस आग कि वजह से किसी की जान को कोई भी खतरा नही पहुंचा है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →