नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री का मशहूर नाम और मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहे जाने वाले शाहिर शेख (Shaheer Sheikh) अब बैचलर नहीं रहे. उन्होंने शादी कर ली है. बीते दिनों ही उन्होंने रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) को डेट करने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल मुंबई में कोर्ट मैरिज की है.
अगले साल जून में दोनों पारंपरिक अंदाज में शादी करेंगे. बता दें, कोर्ट मैरिज के ठीक बाद न्यूली वेड कपल जम्मू के लिए निकल पड़ा है. शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) जम्मू के रहने वाले हैं. शाहिर (Shaheer Sheikh) ने शादी के बाद कहा कि उन्हें उनकी सच्ची साथी मिल गई है. वे रूचिका के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं.
शाहीर ने पोस्ट की फोटो
शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने कुछ दिनों पहले एक इंस्टा पोस्ट किया था. इस पोस्ट में शेयर की गई फोटो में शाहीर ने रूचिका का हाथ थामा हुआ था. फोटो कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आगे के जीवन के लिए उत्सहित हूं. फोटो में रूचिका रिंग पहने नजर आ रही हैं. कई सेलेब्स इस पोस्ट पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं. इससे लोग अंदाजा लगा रहे थे कि शायद दोनों ने सगाई कर ली है.
ये भी पढ़ें: जो बिडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर पाकिस्तान में खुशी की लहर क्यों है?
जानें कौन हैं रूचिका
वहीं रूचिका कपूर (Ruchika Kapoor) की बात करें तो वे एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और कार्यकारी उपाध्यक्ष भी हैं. निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘लैला मजनू’ सहित कई फिल्मों में काम किया है.
इन फिल्मों में कर चूकी हैं काम
इसके अलावा रूचिका (Ruchikaa Kapoor) ने कंगना रनौत, राजकुमार राव स्टारर ‘मेंटल है क्या’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमके सितार’, और ‘ड्रीम गर्ल’ में भी काम किया है.

