Train status : दिल्ली से हावड़ा जाना हुआ आसान, बिहार के इन मार्गों से गुजरते हुए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

0
Train status : दिल्ली से हावड़ा जाना हुआ आसान, बिहार के इन मार्गों से गुजरते हुए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Train status : दिल्ली से हावड़ा जाना हुआ आसान, बिहार के इन मार्गों से गुजरते हुए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन

बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा रूट पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें पटना, बक्सर और आरा समेत बिहार के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेंगी, जिससे यात्रियों को सीटों के लिए मारामारी से बड़ी राहत मिलेगी। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (04048)

पूर्व मध्य रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (04048), 28 मई को नई दिल्ली से शाम 6.15 बजे खुलकर बिहार होते हुए अगले दिन रात 11.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच ट्रेन 10.30 बजे सुबह डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, दोपहर 01.25 बजे पटना, 02.13 बजे बख्तियारपुर, 03.43 बजे किऊल और 04.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : राजधानी के बड़े कारोबारी के घर छापेमारी, प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की गई थी कार्रवाई

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (04047)

वापसी में यह ट्रेन हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (04047) बनकर 30 मई की रात 1.40 बजे हावड़ा से खुलकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन सुबह 8.45 बजे झाझा, 9.33 बजे किऊल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, दोपहर 12.24 बजे आरा, 01.10 बजे बक्सर, शाम 03.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी।  

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?

दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (04050) 

वहीं, नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (04050) नई दिल्ली से 30 मई को शाम 6.15 बजे खुलकर अगली रात 11.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, दोपहर 1.25 बजे पटना, 2.13 बजे बख्तियारपुर, 3.43 बजे किउल एवं 4.55 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी।  

हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04049)

वापसी में यह हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन (04049) बनकर 01 जून को रात 1.40 बजे हावड़ा से खुलकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन सुबह 8.45 बजे झाझा, 9.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, दोपहर 1.10 बजे बक्सर, 3.05 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी। 

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली और कोलकाता आने-जाने वाले बिहार के यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या काउंटर से इन ट्रेनों में अपनी सीटों की बुकिंग करा सकते हैं।

                                          

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News