इटावा में लापता युवक का शव मिलने पर हंगामा: हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे लोग, परिजनों ने किया प्रदर्शन – Etawah News h3>
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को लापता युवक का शव मंगलबार को बीहड़ में पेड़ से लटका मिलने के बाद माहौल हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजन घर ले गए। लेकिन बुधवार सुबह नाराज ग्रामीण और परिजन शव लेकर एसएसपी आवास की ओर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाना सिविल लाइन के पास रोक लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। मौके पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी और तीन थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास करती रही। करीब एक घंटे तक शव ट्रैक्टर में रखकर प्रदर्शन चलता रहा। लापता होने के बाद पेड़ से लटका मिला शव इकदिल थाना क्षेत्र के नगला बर गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी पूजा के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे रंजीत बाइक लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब ढाई बजे उसकी फोन पर आखिरी बार बात हुई, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका होने पर पत्नी ने मानिकपुर मोहन चौकी पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पत्नी पूजा का कहना है कि जब उसने पति को तलाशने की गुहार लगाई तो चौकी पर मौजूद दरोगा ने कहा कि उन्हें नींद आ रही है और सुबह तलाश करेंगे। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मानिकपुर गांव की गौशाला के पीछे बीहड़ क्षेत्र में रंजीत का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पत्नी पूजा, बड़ा भाई प्रीतम और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का आरोप है कि रंजीत की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। उनका कहना है कि गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी और गर्दन पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की हत्या की गई है, अगर चौकी प्रभारी सही समय पर कार्रवाई करते तो युवक की जान बच जाती। पत्नी पूजा ने बताया कि गांव में प्लॉट को लेकर कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था और पहले भी धमकियां दी गई थीं। परिवार का कहना है कि सोमवार रात करीब नौ बजे गौशाला के पास रंजीत की बाइक लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने बाइक को चौकी में खड़ा करवा लिया, लेकिन युवक की तलाश में कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगा
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews