जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

399
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 9 नवम्बर 2020 सोमवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की नवम तिथि कल सुबह सूर्योदय से पूर्व 5-27 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुर होगी- गंडमूल संज्ञक आश्लेषा नक्षत्र सुबह 8-43 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र शुरू होगा- ब्रह्म योग मध्यरात्रि 1-31 बजे तक रहेगा- तैतिल करण शाम 6-14 बजे तक रहेगा- चंद्रमा कर्क राशी में सुबह 8-43 बजे तक रहेगा फिर सिंह राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-15 बजे से 9-37 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- अभिजित मुहर्त दोपहर 12 बजे से 12-44 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-52 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-51 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का समय बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा और आपका मन काम में लगेगा | कोई शुभ समाचार भी मिलेगे | नजदीक दूर की यात्रा भी होने के योग है | लाभ के अवसर मिलेगे | कोई नया काम भी शुरू कर सकते है | स्वास्थ्य का पाया भी ठीक रहेगा | धनलाभ के योग बने है |

वृषभ– आपके लिए दिन की शुरुवात कुछ चिंता के साथ होने की गुंजाईस बन रही है लेकिन पुरे दिन चिंता नहीं रहने वाली है | आपके मित्र साथ देंगे | परिवार के बिच में किसी बात पर आपस में सलाह मशवरा हो सकता है | सभी के साथ मिट्ठी वाणी में बात करे गुस्सा आज नुक्सान करेगा |

मिथुन– बहुत अच्छा दिन लग रहा है आज आपका क्युकी आपके अन्दर आज एक नए प्रकार की उर्जा का संचार करने लायक कोई बात हो सकती है | आपके निर्णय पर दुसरो की सहमती भी बनाने में आप सफल हो जायेगे | नए रस्ते खुलने से आय बढ़ने का संकेत मिल रहा है | मित्र साथ देंगे |

कर्क– आपके लिए दिन बहुत अच्छा और धन दायक दिन है थोड़े से प्रयास से ही आर्थिक स्थति में सुधार हो जायेगा | अपने लाभ के अवसर को पहचानकर आप सबसे पहले धन सम्बन्धी कार्यो को ही पूर्ण करने का प्रयास करे | घर पर भी दूर से मेहमान आने का संकेत मिल रहा है |

सिंह– आपके लिए दिन के पहले पहर के बाद तो सर्व सिद्धिदायक दिन है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि दोनों प्राप्त होगी | कोई नया काम शुरू करना चाहे तो आज का दिन बहुत ही शुभ है इससे आगे भी लाभ होता रहेगा | आज यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है | दिन ख़ुशी ख़ुशी बीतेगा |

कन्या– आपके लिए पहले पहर के बाद दिन थोडा कष्टकारी हो सकता है खासकर के आर्थिक मामलो में आप पर बोझ बढ़ सकता है या फिर खर्च अधिक होने की चिंता सता सकती है | अगर वाणी पर कंट्रोल नहीं किया तो आज कोई आपका अपमान भी कर सकता है या कोई झूठा आरोप आदि भी लगा सकता है |

तुला– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है व्यापार व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी काम में तेज़ी बनी रहेगी | अच्छे व्यापारिक सौदे होने से खशी बढ़ेगी | जिम्मेदारी का काम भी मिल सकता है या कोई पद प्रतिष्ठा प्राप्त होने के अति प्रबल योग बने है | आर्थिक स्थति में अच्छा सुधार हो जायेगा|

वृश्चिक– आपके लिए दिन अच्छा है अगर किसी व्यवसाय से जुड़े है तो होमवर्क ज्यादा रहेगा | दिन सुखशांति से गुजरेगा | कार्य स्थल पर कोई बदलाव की सम्भावना भी दिखाई दे रही है और ये बदलाव भी अच्छा होगा आगे चलकर इसका लाभ आपको पूरा मिलेगा | आज मित्र घर आयेगे |

धनु– आपके लिए पहले पहर के बाद का दिन बहुत ही अच्छा है क्युकी अब भाग्य स्थान का चंद्रमा आपको नयी दिशा दिखाकर नए रस्ते खोलेगा | अपने किसी निजी कार्य को अब आप पूरा करने का मन बना सकते है | सामूहिक सभा अथवा भोज आदि में भी आप शामिल हो सकते है | मस्ती से भरा दिन है |

मकर– आपके लिए दिन सुबह कुछ पक्ष का रहने के बाद पहले पहर के बाद अष्टम चंद्रमा तकलीफे बढ़ा सकता है- इसलिए शांति से दिन व्यतीत करे और किसी अनजाना पर भरोसा न करे न ही कोई नया इन्वेस्ट करे- अगर यात्रा करते है तो सावधानी के साथ यात्रा करे कही कोई नुक्सान हो सकता है- शरीरिक स्थिति में कमजोरी जैसा कुछ महसूस करेगे-

कुम्भ– आपके लिए पहले पहर के बाद आज का दिन खूब प्रेम प्यार बढाने वाला और मनोरंजन से युक्त है अपने परिवार के साथ और बच्चो के बिच आपका समय अच्छा बीतेगा | पति पत्नी में अगर कुछ समस्या होगी तो वो भी आज ख़त्म हो जाएगी | अपने किसी नए साथी के साथ आज टाइम बिता सकते है |

मीन– आपके लिए आज थोडा संभलकर काम करने का है अगर कही जोश और उत्साह में आकर के कोई ऐसा काम कर दिया जो की आपको कम समझ आ रहा था तो उसमे उलझ सकते है | किसी और पर भरोसा करने से धोखा खा सकते है | निजी हित के काम करने में ही भलाई है |

यह भी पढ़े:क्या है हिस्टीरिया और उसके लक्षण?