जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 बुधवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 8-39 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- रेवती नक्षत्र मध्यरात्रि 4-33 बजे तक रहेगा…
आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 बुधवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात 8-39 बजे तक रहेगी फिर दशमी तिथि शुरू होगी- रेवती नक्षत्र मध्यरात्रि 4-33 बजे तक रहेगा फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा- गंडमूल नक्षत्र दिनरात चलते रहेगे- वरियान योग दोपहर 12-50 बजे तक रहेगा फिर परिघ योग शुरू होगा- बालव करण सुबह 7-24 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा मीन राशी में मध्यरात्रि 4-33 बजे तक रहेगा फिर मेष राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-37 बजे से 1-56 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिसा में दिशाशुल रहता है- आज बुधवार को अभीजित मुह्र्त्त नहीं रहेगा- पंचक मध्यरात्रि 4-33 बजे समाप्त हो जायेगे- रवियोग दिनरात चलता रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-22 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-52 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत ही रहेगा | अनावश्यक खर्च परेशानी का कारन और चिंता का कारन बन सकता है | आज कोई अतिरिक्त सहस वाला काम करना ठीक नहीं उसका परिणाम भी पक्ष का नहीं रहने वाला है | यतिवाणी के अनुसार आज जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे और किसी लेन देन के बिच में गवाह आदि भी न बने तो अच्छा | धनहानि के योग बने हुए है |
वृषभ - आपके लिए लाभदायक समय बना रहेगा | जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि तो मिलेगी ही साथ में आपके कार्यो को तेजी से आगे बढ़ने का रस्ता भी खुलेगा | आय के स्त्रोत्र में बढ़ोतरी होगी | यतिवाणी के अनुसार परिवार में कोई शुभ सन्देश आने से खुशिया बढ़ेगी | यात्रा का शुभ परिणाम प्राप्त होगा | आज नया काम शुभ मुहर्त देखकर कर सकते है |
मिथुन - आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | कुछ हासिल करने का दिन है इसलिए आज आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच सकते है | किसी ऐसे काम को आप अब करने की कोशिश करे जो कई दिनों से आप कर नहीं पा रहे थे | यतिवाणी के अनुसार अब सरकारी कार्य आगे बढ़ेगे और मित्रो परिवार वालो से भी सहयोग प्राप्त होगा | अभी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन कुछ मेहनत करने का है लेकिन आपके काम अब आगे जरुर बढ़ेगे और जो काफी दिनों से आपको बंधन जैसा महसूस कर रहे थे उससे मुक्ति मिलती जाएगी | यतिवाणी के अनुसार परिवार के साथ मिल कर सलाह करे और अपने काम को आगे बढाए |

सिंह- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं लग रहा है हालाँकि आपके लिए खुशिया बनी रहेगी फिर भी अपनी ही लापरवाही से कोई गड़बड़ होने का तो अंदेशा लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज लड़ाई झगडे और बहस आदि से दूर रहे | अपने काम पर ध्यान लगाए आगे समय बहुत अच्छा है |
कन्या- आपके लिए आज का दिन आपके इच्छानुसार ही बीतेगा ऐसा ही लग रहा है | कुछ कुछ आप अपना ध्यान जीवन साथी अथवा अपने अपोजिट सेक्स मित्र के प्रति झुकाव महसूस करेगे | यतिवाणी के अनुसार आज नजदीक दूर कही घुमने जा सकते है | मित्रो से मिलन होगा |
तुला- आपके लिए आज का दिन ठीक ही रहेगा | जो चल रहा है उसको ही आगे बढाए अभी सेहत पर आपको ध्यान देने की जरुरत है अगर आप का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता हा तो दवाई बदले और अगर कर्जा उतारने जितना आय नहीं कर पा रहे है तो अपने काम के तरीके को बदले |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है उतम फल मिलेगा और आपकी बातो से आज आप किसी को भी सहमत कर सकते है | अगर किसी से आज मिलने को जाना हो तो जरुर जाए | यतिवाणी के अनुसार आज आपके सभी निर्णय सही होगे बशर्ते आप अपने ऊपर विश्वास रखे |

धनु- आपके लिए आज समय कुछ ठीक नहीं लग रहा है | जिद्द बहस या किसी को कडवी भाषा में कुछ कहा तो समझो की अपमान हो सकता है | आज आप किसी को अपनी बात सही ढंग से समझा भी नहीं पायेगे ऐसा लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार किसी खास काम को कल तक टालना ठीक रहेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | जो भी जरुरी काम करना है वह आज दोपहर से पहले ही कर लेना फिर आगे समय इतना साथ नहीं देगा | यतिवाणी के अनुसार आपको आज लाभ मिलता दिखाई देगा उस कारन से आपके काम करने में तेजी रहेगी और जल्दी पूरा करने की ललक दिखेगी |
कुम्भ- आपके लिए शानदार समय है धनदायक और सफलता से भरपूर समय है | शुभ कार्य करने के लिए दिन अच्छा है और अभी पुराने कार्यो को पूरा करने का वक्त चल रहा है | यतिवाणी के अनुसार किसी बाहरी व्यक्ति के कारन आज धनलाभ होने के पुरे योग बने हुए है | मित्र का साथ मिलेगा |
मीन- आपके लिए अति उतम समय चल रहा है | नया काम शुरू कर सकते है नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन मिले और यात्रा का शुभ फल मिले ऐसे संकेत मिल रहे है | यतिवाणी के अनुसार आज किसी शुभ मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है या कोई धार्मिक स्थल पर जा सकते है |
यह भी पढ़े:क्या मंगल-शनि की युति हानिकारक होती है?



