आज दिनांक 31 दिसंबर 2020 गुरुवार- पोष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 9-30 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र शाम 7-49 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- इंद्र योग दोपहर 2-52 बजे तक रहेगा फिर वैधृति योग शुरू होगा- कौलव करण सुबह 9-30 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा मिथुन राशी में दोपहर 1-38 बजे तक रहेगा फिर कर्क राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2 बजे से 3-19 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-20 बजे से 1-02 बजे तक रहेगा- आज गुरुपुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्धि योग शाम 7-49 बजे से शुरू होगा और कल सुबह सूर्योदय तक रहेगे- सर्वार्थ सिद्धि योग दिनरात रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-25 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-57 बजे होगा-आज का दिन 2020 का आखिरी दिन है और मध्यरात्रि 12 बजे से अंग्रेजी नया साल 2021 का शुरू हो जायेगा-
मेष– आपके लिए आज का समय ज्यादा शकुन देने वाला नहीं है इसलिए कुछ भी करने से पहले कई बार सोचे और बाद में करे | अपने ही काम में रुकावट बन सकते है और शायद किसी के साथ बोलचाल भी हो जाये | आर्थिक स्थति जैसे है वैसे ही बनी रहेगी |
वृषभ-आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है सभी काम आसानी से बना लेगे खासकर के जरुरी और महत्वपूर्ण काम आप स्वय ही करे | सरकारी कामो में सफलता मिलेगी | नया जिम्मेदारी का काम भी आपको मिलेगा और धन भी मिलने के योग है |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन शुभ और धनदायक है इसलिए आज आप प्रयास में लगे रहे जल्दी ही धनलाभ होगा और आर्थिक स्थति में सुधार होगा | कोई मनपसन वस्तु आप खरीद सकते है घर में भी मेहमान आयेगे और परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
कर्क– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ संकेत ये है की आज आप भूमि या भवन खरीद सकते है या नया वाहन सुख मिले ऐसा भी योग बना हुवा है | पार्टी आदि में भी शामिल हो सकते है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी और आपसी प्रेम भी गहरा होगा |
सिंह– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहते है तो ज्योतिषी की सलाह से कोई काम करे वर्ना धन फस सकता है और आर्थिक स्थति में भारी गिरावट आ सकती है | लड़ाई को भी टाले | चिंता बढ़ सकती है |
कन्या– आज का दिन आपके लिए अच्छा है अगर आपको आज नया काम शुरू करना है तो कर सकते है सभी और से साथ और सहयोग मिलेगा | धनलाभ के अच्छे योग है | व्यापारिक यात्रा का शुभफल मिलेगा | अपने काम के विस्तर पर विचार करे |
तुला– आपके लिए आज का दिन अच्छा है कुछ खास प्रकार के नए प्रयोग आप कर सकते है नया काम भी शुरू कर सकते है | किसी शुभ मांगलिक कार्य को भी सम्पन्न करवा सकते है और सामूहिक समारोह अथवा पार्टी आदि में भी शामिल हो सकते है |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन ठीक ही है भाग्य साथ दे रहा है इसीलिए आपके सब काम समय पर बनते चले जायेगे और मित्रो का भी साथ और सह्ह्योग रहेगा | अगर कोई बिलबूक, रशीद, चालान आदि छपवाना हो तो आज छपवा सकते है |
धनु– आपके लिए आज का दिन अनेक प्रकार के नेगेटिव फल प्रदान करने वाला है खासकर के आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और रस्ते में आते जाते समय सावधानी बरते | आपके शत्रु आज नुक्सान पहुचाने की कोशिश कर सकते है | चिंता बढ़ेगी |
मकर– आपके लिए आजका दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है ओर आपका मूड भी खासा रोमांटिक बना रहेगा | निजी हित के कार्यो में सफलता मिलेगी | शादी या सगाई आदि के प्रोग्राम में शामिल हो सकते है | जीवनसाथी का पूर्ण समर्पण व सहयोग मिलेगा |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन साधारण दिन है अगर कोई समस्या है तो वो और भी गंभीर हो सकती है आज आप अपने दिमाग और बुद्धिचात्रुर्य से समस्या का निदान पा लेगे और शत्रु आपके सामने नतमस्तक हो जायेगा | अपने मन की बात किसी से न कहे |
मीन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है खासकर के इस राशी की महिलाओ के लिए आज शोपिंग करने का और धन पाने का योग बना हुवा है | अनेक प्रकार के व्यंजन भी खाने को मिलेगे | मित्रो का साथ रहेगा और संतान सम्बन्धी समस्या का हल मिलेगा |
यह भी पढ़े:भगवान बुद्ध के जिंदगी बदलने वाले विचार?

