जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 गुरुवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3-17 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- उतराषाढा नक्षत्र शाम 7-13 बजे तक…
आज दिनांक 17 दिसंबर 2020 गुरुवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 3-17 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- उतराषाढा नक्षत्र शाम 7-13 बजे तक रहेगा फिर श्रवन नक्षत्र शुरू होगा- ध्रुव योग शाम 4-04 बजे तक रहेगा फिर व्याघात योग शुरू होगा- गर करण शाम 5-17 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात मकर राशी में रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-53 बजे से 3-12 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-13 बजे से 12-55 बजे तक रहेगा- रवियोग शाम 7-13 बजे से शुरू होगा और अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-19 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-49 बजे होगा-
मेष- आपके लिए समय अच्छा ही चल रहा है परोपकार के काम में सफलता मिलेगी | नए संबध लाभकारी सिद्ध होंगे | सामाजिक प्रशंसा होगी | पारिवारिक उन्नति और खुशिया बढ़ेगी | कार्य स्थल पर काम की अधिकता से थोड़ी व्यस्तता भी बढ़ेगी |
वृषभ- इस समय आपके लिए समय अच्छा ही चल रहा है कुछ परेशानियों के बावजूद आप आगे बढ़ते रहेगे और आपको परिवार और मित्रो का भी साथ भरपूर मिल रहा है | कुछ धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ने के कारन खर्च भी होगा |
मिथुन- यह समय थोडा मुश्किल जरुर है लेकिन आपकी सोच और समझदारी के कारन बुरी स्थतियो को भी संभालने में सफल हो जायेगे बस किसी से बहसबजी करने से बचे | बिना जान पहचान के अगर किसी पर भरोसा किया तो हानि होने का डर है |
कर्क- आपके लिए अभी समय अच्छा तो है लेकिन साथ में काम में बिना वजह रुकावट आने के कारन कुछ कुछ चितित भी रहते है आप इस समय सब्र धारण करके जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते पर धयान दे और उनकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करे |

सिंह- काम की रफ़्तार तो हमेशा ही आपकी ठीक रहती है लेकिन इस समय में लगता है ब्रेक लग गया है | आपके साथी ही अगर आपके लिए रुकावट करे तो फिर समस्या गंभीर हो जाती है और ये ही समय आपके लिए अभी सर दर्द बना हुवा है | धन को बचाए |
कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपकी मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा अगर आप परिवार हित में कोई बड़ा डिसीजन करन चाहते है तो सबके साथ मिलकर कर डाले | संतान की ख़ुशी प्राप्त होगी | शुभ मांगलिक कार्य के बारे में तेयारी भी शुरू कर सकते है |
तुला- आप जब भी कभी कोई योजना बनाते है तो वो आप पूरा करे उसके पहले ही सब लोग जान जाते है | अगर आज भी आप लापरवाह रहे तो फिर सफलता आपसे दूर ही रहेगी और आपसी कलेश भी बढ़ने की उम्मीद है | माता का आशीर्वाद प्राप्त करे |
वृश्चिक- इस राशी की महिलाओ के लिए आज जरुर कुछ खास दिन लगता है खूब जोश और उत्साह से भरपूर रहेगी और शाम को बाजार अथवा पार्क में भी घुमने जा सकती है | अगर कोई महिला छोटे मोटे काम करती है तो आज तोहफा मिलने का दिन है |

धनु- आज आपका दिन शुभ और मांगलिक कार्यो के लिए बहुत ही अच्छा है अगर किसी नए काम की शुरुवात करना हो या कही इन्वेस्टमेंट करना हो तो आज ही कर डाले आगे लाभ ही होगा | घर में भी मेहमान आयेगे और आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी |
मकर- अब आपका अच्छा समय चल रहा है इसलिए आपको किसी काम में संकोच करने की जरुरत नहीं है सभी काम आसानी से बना लेंगे और आज का दिन तो आपके लिए इस माह का सबसे अच्छा दिन है | घर में शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा कसते है
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए विपरीत स्थति वाला है इसलिए सबसे पहले तो आज धन को अपव्यव होने से बचाए और नया कोई इन्वेस्ट न करे तो ही अच्छा क्युकी आज आपके साथ धन के मामले में कोई धोखा होने का अंदेशा लग रहा है | चिंता बढ़ेगी |
मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा है व्यापारिक यात्रा करेगे तो सफलता मिलेगी | सोने चांदी या धातु के व्यापारियों के लिए अब समय में सुधार हो रहा है | सरकारी अधिकारी भी अब नयी जिम्मेदारी मिलने से ख़ुशी मिलेगी | आय बढ़ेगी |
यह भी पढ़े:मिथुन राशि वालों के लिए 2021 कैसी रहेगी?



