जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
मेषआपके लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है।
मेष
आपके लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी।
वृष
आज का दिन आपको चिंता दे सकता है। एक तरफ तो आप देखेंगे कि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होती जा रही है जो आप के वजह से बाहर की बात हो रही है और आपका स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे।
कर्क
आज का दिन मध्यम रहने वाला है। काम पर ध्यान नहीं होगा जिससे गड़बड़ियां हो सकती हैं। यही वजह है कि आपको आज काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा और माता पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम की प्राथमिकता निश्चित करके उसे करने का प्रयास करेंगे और इस प्रकार आज के दिन का सदुपयोग करेंगे। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है।
कन्या
आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। धन के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला
आज का दिन आपके लिए बहुत पॉजिटिव रहेगा। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन में उनके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी परिजनों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। कामों में विलंब हो सकता है जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

धनु
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी।
मकर
आज का दिन आपको पूरा समय व्यस्त रखेगा। परिवार के साथ भी समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। काम से जुड़ी यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा।
मीन
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्सकतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।



