गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेषआज आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा, लेकिन माता जी के साथ आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा, लेकिन माता जी के साथ आपका कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सायंकाल के समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे।आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा।

विज्ञापन

वृष 
प्रेम जीवन में आनंद ही आनंद होगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक बिजनेस को बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।

मिथुन
आज आप अपने पड़ोसियों व मित्रों के साथ मेल मिलाप मे व्यतीत करेंगे, जिसमें आनंददायक समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर के सभी कार्यों को जल्दी से खत्म करने की कोशिश करेंगे, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकें। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह
आज का दिन सामाजिक कार्यों में आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपकी मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। यदि आपकी बहन के विवाह की चिंता सता रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है।

सोमवार का दिन

horoscope 2018043014555493 650x

Somvaar Ka Din Kin Rashiyon Ke Liye rahega Subh

कन्या
आज आप अपने घर की मरम्मत व उसके डेकोरेशन पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, इसके लिए आप अपने परिवार के सदस्यों से भी चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे जीवन साथी आपसे प्रसन्न नजर आएंगे।

तुला
आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति होने से आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, इससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

वृश्चिक
आज का दिन पारिवारिक सदस्य आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिताजी से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

धनु  
आज का दिन संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आज आप पूरा दिन आनंद मनाएंगे। यदि जीवन साथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो सकता है। माता पिता के साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।

jyotish shastra know the treatment of disease by astrology 730X365

मकर
आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज कार्यालय मे एक्स्ट्रा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, इससे परिजन आपसे नाराज भी हो सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन अपने सभी पुराने व रुके हुए कार्यों को निपटाने के लिए सुबह से ही तत्पर रहेंगे। यदि आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने की सोचेंगे, तो वह भी पूरा होगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ हो सकता है।

मीन
आज का दिन अपने भाई बहनों के लिए भी सहायक बनेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यापार में किसी भी मित्र के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े:सपने में भगवान के दर्शन करने से क्या होता है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →