जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

445
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज आपको अपने किसी मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी क्योंकि उससे आपको लाभ होगा। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृष
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन उसके बावजूद भी आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और बातचीत से सभी चीजों को सायं काल तक समाप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपनी आय और व्यय का ध्यान रखना होगा।

मिथुन
आज आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए कार्य करे और किसी भी तरह के अनैतिक गतिविधियों से दूर रहे, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपने कोई बैंक लोन या किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उस से मुक्त हो सकते हैं और आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के कार्य में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क
आज किसी बड़े आदमी की मदद से आपको आपके रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती हैं और आपके सरकारी काम भी पूरे होंगे राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, लेकिन आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों का भी आज आपको फायदा होगा और आपकी ख्याति का विस्तार होगा।

सिंह
आज आपको अपने व्यापार में भी नई गतिविधियों से कार्य करने का मौका मिलेगा। यदि साझेदारी  में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज आपके पार्टनर की सलाह से उसमें नई जान आएगी, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी।

jyotish shastra know the treatment of disease by astrology 730X365 -

कन्या
आज आपके चेहरे पर उत्तम तेज होगा, जिसका भरपूर फायदा उठाएंगे। आज आप अपने सभी लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और अपने धन को चार गुना करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई बहसबाजी हो सकती है।
 

तुला
आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो अपना दिल व दिमाग दोनों से सोच समझ कर निर्णय लेना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता करने की क्षमता का विकास होगा और व्यापार में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में जीवन साथी की सलाह आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।

वृश्चिक
आज आपके भाई को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। घर परिवार में आज कोई तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल तक पिताजी की सलाह से पारिवारिक तनाव कम हो जाएगा।
 

धनु
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी मे मधुरता रखनी होगी। यदि आप किसी कर्जे में चल रहे थे, तो अब निपट सकता है। आज आप घर की सजावट के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। संतान के शिक्षा संबंधी कुछ दस्तावेजों को पूरा करने के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ेगी।
 

-

मकर
आज आप अपने व्यवसाय को उचाईयों पर लाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे और नई नई नीतियां बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज धन उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, क्योकि रिश्तों में दरार भी आ सकती है। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए रिश्ते को स्थाई रिश्ते में बदलने की योजना बनेगी। धार्मिक कार्य में आपका सहयोग मिलने से आपकी ख्याति बढ़ेगी और नए व्यापार के लिए भी दिन रहेगा। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। यदि आज कोई वाहन खरीदने का मन बनाया हुआ है, तो उसके लिए समय अनुकूल है।

मीन
आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे, लेकिन आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, यदि आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़े:हनुमान जयंती के व्रत में क्या खाना चाहिए?