मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 शुक्रवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2-22 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- श्रवन नक्षत्र 7-04 बजे तक रहेगा फिर…

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 शुक्रवार- मिगसर मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2-22 बजे तक रहेगी फिर पंचमी तिथि शुरू होगी- श्रवन नक्षत्र 7-04 बजे तक रहेगा फिर धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा- व्याघात योग दोपहर 2-08 बजे तक रहेगा फिर हर्षण योग शुरू होगा- भद्रा सुबह सूर्योदय से दोपहर 2-22 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा मकर राशी में कल सुबह सूर्योदय पूर्व 7-17 बजे तक रहेगा फिर कुम्भ राशी में प्रवेश करेगा और साथ ही पंचक भी शुरू हॉ जायेगे- आज का राहुकाल दिन में 11-16 बजे से 12-35 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-14 बजे से 12-56 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सुबह सूर्योदय से शाम 7-04 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 7-20 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-50 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है आपको अपने मन की करने के लिए पूरा समय मिलेगा और परिवार के अलावा कार्य स्थल पर भी सब साथ देंगे | आपके कार्यो को यश मिएल्गा और आज प्रगति का रास्ता भी खुलेगा | जोड़तोड़ करने से बचे |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन खास लग रहा है जल्दी ही आपके लिए धन के अनेक रस्ते खुलेगे और आपके कार्यो में तेज़ी के साथ प्रगति भी नज़र आना शुरू हो जाएगी | अपने कार्यो को सिस्टम से एक एक करके करे | धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन पक्ष का नहीं है कही न कही कुछ कमी आपको खलेगी | सामाजिक आर्थिक पारिवारिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में आपको हानि का योग बना हुवा है इसलिए जो भी काम करे सोच समझकर करे | आज यात्रा टालना ही ठीक रहेगा |

कर्क- आपके लिए आज का दिन ठीक है | खासकर के पारिवारिक मामले सुलाझेगे और आप विवाहित है जीवनसाथी के साथ कोइ मतभेद है तो आज थोड़े से प्रयास से उनको दूर किया जा सकता है | प्रेमी जोड़े विवाह का प्रयास करेगे तो सफलता मिल सकती है |

rashifal 1

सिंह- आपके लिए आज का दिन कोई खास तो नहीं है लेकिन फिर भी आपका प्रभाव बढेगा और ऐसा कोई कार्य सफल हो जायेगा जिसको दुसरे लोग अभी तक नहीं कर पाए | गुप्त शत्रु से सावधान रहे | किसी की बातो में आकर के नया इवेस्ट न करे | यात्रा को टाले |

कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा है | सोचे समझे काम आगे से आगे बनेगे और परिवार के साथ रिस्तो में मजबूती आएगी | शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगो को कोई लाभ के साथ जिम्मेदारी का काम मिलेगा | यात्रा योग है |

तुला- आपके लिए आज का दिन अशांति से भरा हो सकता है | छोटी छोटी बाते आपको परेशान कर सकती है | आपका मिज़ाज भी कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा | किसी से भी बहस करने से बचे नहीं तो आज झूठा इल्जाम भी लग सकता है | अपने काम से काम रखे |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है | काम काज की व्यस्तता बढ़ेगी और आवशयक धन लाभ होने के भी प्रबल आसार बने हुए है | नए काम की शुरुवात कर सकते है | यात्रा का शुभ परिणाम मिलेगा | परिवार के लोगो से मिलना होगा | मित्र भी मिलेगे |

astrological consultancy services 500x500 1

धनु- आपके लिए आज का दिन शुभ और धन दायक है इसलिए छोटे छोटे काम को भी पूरा महत्व देकर करे अच्छा लाभ मिलेगा | अपने काम को किसी से तुलना करना आज ठीक नहीं है | घर में भी रोनक रहेगी अच्छे लोगो से मुलाकात का दौर चलता रहेगा |

मकर- आपके लिए तो बहुत ही शानदार दिन है | जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफल और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी लाभ भले ही आज का कल मिले लेकिन लाभ की स्थति तो जरुर बनेगी ही | आज कुछ वस्तु लाभ होने की पूरी सम्भावना है | मित्रो का साथ रहेगा |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन मिलेजुले फल देने वाला है | जिसका आप इंतज़ार कर रहे हो वो शायद आज न मिले चाहे वो व्यक्ति हो या काम या फिर धन | धेर्य को बरकरार रखे और धीमी गति से आगे बढे | फिजूल के खर्च पर कंट्रोल करे और धन को बचाए |

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा ही है बस अपने स्वास्थ्य को संभाले और जरुरत हो तो आराम भी करे | काम में वयस्तता भी रहेगी काम बहुत रहेगा | आपके परिवार का साथ भी मिलेगा | कोइ बड़ा काम हाथ में आने की ख़ुशी मिलने से मन खुश होगा |

यह भी पढ़े:भगवान जी से अपनी गलती की माफी कैसे मांगे?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →