आज दिनांक 10 नवम्बर 2020 मंगलवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्यरात्रि 3-22 बजे तक रहेगी फिर एकेदाशी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक मघा नक्षत्र सुबह 7-56 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा जो अगले दिन सुबह सूर्योदय पूर्व 6-29 बजे तक रहेगा फिर उतराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- इंद्र योग रात 10-45 बजे तक रहेगा- वणिज करण शाम 4-30 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशी में गौचर करता रहेगा उसके बाद भद्रा शुरू हो जाएगी- आज का राहुकाल दोपहर 3-06 बजे से 4-28 बजे तक रहेगा- आज मंगलवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12 बजे से 12-44 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-53 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-50 बजे होगा-
मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है अपने सारे काम बना लेगे | संतान के लिए कुछ प्रयास करना हो तो आज से ही करना शुरू करे जल्दी ही संतान से भी लाभ मिलेगा | घर में मेहमान आने से रोनक रहेगी | आपको आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा और आय के भी नए रस्ते खुलेगे | यात्रा प्रवास का प्रोग्राम बनाकर जाना अच्छा रहेगा |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है कुछ चिंता बढ़ सकती है और अपने लोगो में आपसी बहस आदि भी हो सकती है | किसी को कड़वा न बोले नहीं तो आज अपमान भी सहन करना पद सकता है | शरीर के अंगो में कुछ दर्द आदि हो सकता है खासकर के पीठ या कंधो में | कोई भी बड़ा काम अगर दो तीन दिनों के टाल दे तो अच्छा |
मिथुन– आज का दिन आपके लिए ठीक है | जीवन में कुछ नवीनता लाने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने प्रयास में सफलता मिलेगी | नविन कार्य लाभप्रद सिद्ध होंगे | दूर रहने वाले परिवार के लोगो से भी सम्पर्क होगा और कोई शुभ समाचार मिलेगा | आवश्यक कार्य में थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन आगे सफलता ही मिलेगी | तनाव मुक्त रहने का प्रयास करे |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | निजी हित के कार्य में प्रगति शुरू हो जाएगी और आपके मन का कोई अज्ञात भय अब धीरे धीरे खत्म हो जायेगा | आपका आत्म विश्वास बढेगा | आय के नए रस्ते बनेगे | कई सारे काम एक साथ आज न करे और जो चल रहा है उसमे ही पूरा ध्यान केन्द्रित करे | आवश्यक धन की पूर्ति शाम तक होगी |
सिंह– आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | सफलता प्रदान करने वाला दिन है नए और उच्च कोटि के लोगो से मुलाकत होगी और काम का सिलसिला भी आगे बढेगा आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी | पुराने रुके अटके आर्थिक मसले अब दुबारा से शरू करे जल्दी ही सफलता मिलेगी और धन भी मिलेगा | घर में मेहमान आयेगे |
कन्या– आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत है हालाँकि आपको हमेशा ही शांति से काम करने की आदत रहती है और आज इसी आदत के कारन आप काम को पूर्ण करने में सफल हो जायेगे | कुछ असामाजिक किस्म के लोगो से दूरी बनाकर रखे और किसी भी लालच वाली स्कीम में न फसे | मेहनत तो आज पूरा करना पड़ेगी ही लाभ आगे मिलेगा |
तुला– आज का दिन आपके लिए पक्ष का है लेकिन निरंतर सफलता पाने के लिए तो आपको हमेशा काफी मेहनत करना पड़ता है | आज आपका अंदाज भी शाही किस्म का रहेगा और आपकी सोच और कार्यशैली की सर्वत्र प्रशंसा ही होगी | ऑफिस में लोगो का पूरा सहयोग मिलेगा | व्यापारी को आज लाभ कि स्थति बनेगी | लम्बी यात्रा पर जाना हो तो जाये |
वृश्चिक– आपके लिए तो दिन खट्टा मिट्ठा रहेगा | कुछ काम तो आसानी से बन जायेगे लेकिन कुछ काम आपको मेहनत भी करवाएगे | शरीरिक कष्ट संभव है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं | आपको अपने परिवार का भी सहयोग मिलेगा | आज आपका मन थोडा बैचेन हो सकता है | किसी भी अप्रिय स्थति से निपटने में अपने आपको सक्षम पायेगे |
धनु– आपके लिए आज का दिन ठीक ही रहेगा | अच्छे समाचार मिलने के कारन मन में उत्साह बढेगा | शरीरिक समस्या उभर सकती है लेकिन जल्दी ही निवारण भी हो जायेगा | किसी भी धर्मिक कार्य को आज आप सम्पन्न कर सकते है | आपके परिवार में आज कुछ नया और अच्छी घटना घटित होने की पूरी सम्भावना है | काम में तेज़ी लेन की जरूत है |
मकर– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है | मायूस होने से बचे और आलस आदि आपके लिए नुक्सान दायक ही रहेगा | लोग आपकी कमजोरियों का अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते है | आपको सावधान रहने की जरुरत है | स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखे थकावट आदि हो तो आराम भी करे | मन शांत रखे |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन ठीक है | कई दिनों से आपके मन में कुछ न कुछ इधर उधर के विचार आ रहे थे और फैसला नहीं कर पा रहे थे की क्या करना है क्या नहीं करना है लेकिन आज आप अपने आपको हर परिस्थति में परफेक्ट पायेगे | पारिवारिक माहोल भी आपके पक्ष में या खुशियों से भरपूर रहेगा | सब कुछ आज आपके हित में ही होगा |
मीन– आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है | आपकी सोच हमेशा आगे बढ़ने की और खूब मेहनत करने की होती है लेकिन आज कुछ ऐसा भी हो सकता है की आपके अपने ही आपके काम में बाधा बन जाये | निकटतम व्यक्ति के सहयोग से आज काम पुरे होंगे और उनके सहयोग से ही काम करने का प्रयास करे | बड़े खर्च टाले |
यह भी पढ़े:बिहार चुनाव 2020 में जदयू के साथ कौन-कौन दल है?

