सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला: सीएम फडणवीस बोले- हमलावरों की पहचान हुई, सरगना देश के बाहर से कर रहे ऑपरेट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को एक गंभीर और निंदनीय घटना बताया है। सोमवार को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई…

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला: सीएम फडणवीस बोले- हमलावरों की पहचान हुई, सरगना देश के बाहर से कर रहे ऑपरेट
(फोटो: IANS)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को एक गंभीर और निंदनीय घटना बताया है। सोमवार को नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी गैंग या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। पुलिस को हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। उन्हीं के आधार पर मुंबई पुलिस काम कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।" उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि धमकाकर डराने वालों को मुंबई पुलिस सीधा करना जानती है।

हमलावरों के सरगना विदेश में

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हमलावरों के सरगना महाराष्ट्र या देश के बाहर से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम हमलावरों के आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे। विशेष रूप से इनमें से कोई भी महाराष्ट्र के भीतर से काम नहीं करता है।" फडणवीस के मुताबिक, जो लोग राज्य के भीतर से काम कर रहे थे, उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से ऑपरेट करने वालों के लिए संबंधित राज्यों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। वहीं, जो सरगना विदेश से नेटवर्क चला रहे हैं, उन्हें केंद्र सरकार की मदद से ढूंढ निकाला जाएगा। सीएम ने कहा कि मुंबई पुलिस ने पहले भी साबित किया है कि अपराधी दुनिया में कहीं भी छिपे हों, उन्हें ढूंढकर बाहर निकाल लिया जाता है।

विपक्ष पर भी साधा निशाना

इस मामले पर हो रही राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने विपक्षी दलों पर भी पलटवार किया। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "विपक्षी पार्टियां टारगेट (सरकार को) करने का काम कर रही हैं। वह पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। ये वही लोग हैं, जिनके कार्यकाल में स्वयं सरकार अपनी पुलिस से हत्याएं करवाती थी।" उन्होंने मनसुख हिरेन हत्याकांड और ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार के आरोपों का भी जिक्र किया।

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →