जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

373
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिएरहेगा शुभ?

आज दिनांक 8 अप्रेल 2021 गुरुवार- चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि मध्यरात्रि 3-15 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- शतभीषा नक्षत्र मध्यरात्रि 4-59 बजे तक रहेगा फिर पूर्वभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा- शुभ योग दोपहर 1-52 बजे तक रहेगा फिर शुक्ल योग शुरू होगा- कौलव करण दोपहर 2-48 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कुम्भ राशि मे गोचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-15 बजे से 3-49 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशा शुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-15 बजे से 1-05 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-22 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-58 बजे होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे


मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और शानदार सफलता देने वाला दिन है आपकी सभी रुकी अटकी इच्छाए आज पूर्ण होने के संकेत मिल रहे है बस आपको थोडा सा प्रयास करना पड़ेगा | आर्थिक स्थति में भी आज सुधार होने साकेत मिले है |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी सरकारी जॉब में है तो अधिकारी वर्ग खुश रहेगा और आज आपको शाबाशी या कोई प्रशंसा के शब्द्द भी कह सकता है | परिवर्तन का समय चल रहा है इसलिए अब प्रयास शुरू करे लाभ मिलेगा |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन शुभ और भाग्यवर्धक दिन है आपको आज कही से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है | कोई नया काम भी हाथ में आ सकता है और आज किसी सामूहिक समारोह में भी आप शामिल हों सकते है | अपने काम को खुद करने से लाभ |

कर्क– आपके लिए आजका दिन एकदम विपरीत ग्रह स्थति वाला हो गया है इसलिए आपको आज शांत रहना है और सभी काम संभलकर और सोच समझकर करना है | अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बाहरी खान पान से परहेज करे | चिंता मुक्त रहे |

सिंह– आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आज किसी की शादी सगाई की बात को आगे बढया जाए तो बात बन सकती है लेकिन कोई शुभकाम करने से पहले दिन और दिन की शुभता भी देख ले | प्रेम प्यार में मन लगेगा | मूड अच्छा और रोमांटिक रहेगा |

कन्या– आपके लिए आज का दिन ठीक ठीक ही है कोई विशेष नहीं है इसलिए कोई बड़ा काम या कोई बड़ा निर्णय टाल दे और जो चल रहा है उसपर ही ध्यान दे | अपने मन की बात किसी को न कहे और अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे | धन बचाए |

तुला– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है कोई शुभ समाचार आपको मिलेगे जिससे आपकी खुशिया बढ़ जाएगी और आज आप किसी नए काम को भी आराम से कर सकते है | संतान से लाभ मिलेगा और धनलाभ के भी अवसर मिलेगे | मित्र मिलेगे |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन थोडा संभलकर चलने का है ज्यादा जोश या उत्साह में अपना बना बनाया काम भी खुद की गलती से बिगाड़ सकते है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और कोई बड़ा निर्णय अभी न ले वर्ना जग हंसाई के योग बने हुए है | शांत रहे |

धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आपका जोश और पराक्रम बढ़ा हुवा रहेगा | आपके काम को पूर्ण सफलता मिलने के योग है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | आय बढाने के तरीके पर काफी विचार करेगे तो आगे लाभ जल्दी ही मिलेगा | यात्रा योग है |

यह भी पढ़े: कोरोना के मामलों को देखते हुए किन राज्यों में स्कूल बंद किये गए हैं?

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा है हालाँकि आपको आज किसी भी प्रकार की उतावल नहीं करना है और न ही जल्दी जल्दी फैसला लेना है जो भी करे आराम से करे सभी काम सही टाइम पर पुरे हो जायेगे और आपके लाभ अपने आप मिल जायेगे |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है इसलिए आज जो भी काम करेगे उसमे आपको सफलता मिलेगी और नए काम शुरू करने के लिए भी दिन ठीक है | वैसे आपके काम अब बनना शुरू हो गए है और धनलाभ के योग भी प्रबल बने हुवे है |

मीन– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बनते कामो में रुकावट आ सकती है | चिंता से निजात नहीं मिलने वाला अगर कोई चिंता धन के सम्बन्ध की है तो बढ़ सकती है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो मानहानि हो सकती है | यात्रा को टाल ही दे |