जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

411
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 5 नवम्बर 2020 गुरुवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि कल सुबह 6-36 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- आर्द्रा नक्षत्र कल सुबह 6-45 बजे तक रहेगा फिर पुनर्वसु नक्षत्र शुरू होगा- शिव योग सुबह 6-57 बजे तक रहेगा फिर सिद्ध योग शुरू होगा- कौलव करण शाम 5-59 बजे तक रहेगा- चंद्रमा दिनरात मिथुन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-44 बजे से 3-07 बजे तक रहेगा- अभिजित मुहर्त दोपहर 11-59 बजे से 12-44 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-50 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-53 बजे होगा-

मेष– आपके लिए आज का दिन शानदार है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने क्रेरियर के विषय में सोचना पड़ेगा क्युकी जल्दी ही अगर आपने कुछ न किया तो आगे आपको जो चल रहा है उस पर ही नीर्भर रहना पड़ेगा | अधिक लोगो से मिलने में और उनसे किसी प्रकार की मदद की उम्मीद रखना ठीक नहीं है |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | धन स्थान और कुटुंब स्थान का चंद्रमा शुभ फल प्रदान करने वाला है | अच्छे लोगो से सम्पर्क बढेगा घर में मेहमान आने से रोनक बढेग | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपने परिवार के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओ पर धन खर्च करना पड़ेगा | अभी यात्रा टालना ठीक रहेगा |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा और सर्वत्र सुखमय है | आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी निकटता महसूस करेगे | आर्थिक मोर्चे पर सावधानी ही लाभ दिलाएगी | यतिवाणी के अनुसार आज आप किसी से भावनात्मक रूप से काफी जुड़े रहेगे | यात्रा के योग प्रबल बने है मित्र का भी साथ मिलेगा |
कर्क– आपके लिए समय थोडा सा चिंताकारक लग रहा है | पैसे टके की अगर आवश्यकता हो तो आज कर्ज आसानी से मिल जायेगा | अपने साथी अथवा परिवार के सदस्यों के साथ कोई बात बिगड़े उसके पहले आपको सतर्कता दिखाते हुए बात को सुधार लेना है | गुस्सा न करे और नया इन्वेस्ट आज हानिकारक होगा |


सिंह– आपके लिए दिन शुभ और लाभदायक है | यतिवाणी के अनुसार आज थोडा बहुत आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना लग रही है लेकिन चिंता से मुक्ति भी मिल जाएगी | आज आप अति उतेजित होने से बचे | व्यापार व्यवसाय में तेज़ी रहेगी लेकिन लाभ शाम के वक्त ही मिलने से आपको ख़ुशी मिल सकेगी |
कन्या– आपके लिए समय अच्छा चल रहा है | आज आपको आवश्यक कामो और वस्तुओ में खर्च करना पड़ेगा फिर भी आर्थिक व्यवस्था सुचारू ही रहेगी | आज आपको सामाजिक अथवा कोई सामूहिक कार्यो में शामिल होना पड़ सकता है | यतिवाणी के अनुसार तो आज आप किसी को प्रणय निवेदन कर सकते है |
तुला– आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है | निजी हित के कार्य पहले और प्राथमिकता से करे | अगर कोई व्यापारिक सौदा आपके मन के मुताबिक न लगे तो उसको नकारना या न करना ही बेहतर रहेगा | निराशा से बचे और पोजेटिव सोचे | यतिवाणी के अनुसार आज अपने भावी भविष्य के विषय में शांति से बैठकर जरुर सोचे |
वृश्चिक– आज आपका दिन थोडा सा विपरीत जैसा लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार आज आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में कठिनाई हो सकती है | किसी और के झगडे से दूर रहे | पैसे टके आदि को संभालना और सावधानी रखना होगा | कम बोलने से काम बनेगे | मन में कोई चिंता का बोझ न लाये और समय का इंतज़ार करे |


धनु– आपके लिए दिन की शुभता दर्शाती है की आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेगे | यतिवाणी के अनुसार आज जीवनसाथी के लिए कोई बड़ा निर्णय लेना हो तो सोच समझकर ले | वैसे तो आपको हमेशा ही हँसते हुए और रोमांटिक मूड में देखा जा सकता है मगर आज अनैतिक रिस्तो से परेशानी पैदा हो सकती है |
मकर– आपके लिए आज दिन साधारण रहेगा | कुछ भी करो लेकिन सोचे बिना किया तो आपको पछताना भी पड़ सकता है | जिद्द बहस से बचे | जो चल रहा है उसे पूरा करने का प्रयास करे | यतिवाणी के अनुसार व्यापर बिजनेस में कुछ रुकावट हो सकती है मगर शाम होने के बाद शंकाओं का निराकरण हो जायेगा |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है | पारिवारिक माहोल अच्छा रहेगा | कोई नया काम शुरू करने के लिए अब आपके लिए आसन बनेगा | यतिवाणी के अनुसार संतान पक्ष के कारन कोई अच्छे समाचार मिल सकते है | व्यापरिकी स्थति अब धीमे धीमे सुधरेगी | कही दूर दराज से शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी |
मीन– आपके लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा | बड़े फैसले लेने का आज दिन नह्वी है इसलिए आज जो चल रहा है उस पर ध्यान दे और यतिवाणी के अनुसार आज किसी दो पक्षों में बिच बचाव में न पड़े | गुप्त शत्रु जिसमे हो सकता है कुछ आपके निजी लोग हो वो नुक्सान पहुचाने की कोशिश कर सकते है |

यह भी पढ़े:एसिड रिफ्लक्स क्या है और इससे बचने के लिए क्या करे?