Advertising
<

बात उनकी करोड़ो की, दुकान पकौड़ों की और संगत भगौड़ों की : सिद्धू

205

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और कुछ दिनों पहले तक भाजपा में शामिल नवजोत सिंह सिद्धू नें रविवार को रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर कड़ा हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने रायबरेली को पुण्यस्थली बताते हुए कहा कि “मैं यहाँ कांग्रेस की जड़ें सींचने आया हूँ.

उन्होंने आगे कहा कि राजीव गाँधी के निधन के बाद सोनिया ने पार्टी को संभाला. सर्वस्व निछावर कर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया. इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “उनकी बात करोडो की, दुकान पकौड़ों की और संगत भगौड़ों की है. फिर आगे बोले की इनसे पूछो कि भैया चौकीदार जब नीरव मोदी, ललित मोदी भागा था, तब चौकीदार कौन था. चौकीदार अम्बानी की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होता है. वहां गरीब किसान का जाना वर्जित है.

इसके अलावा सिद्धू ने प्रधानमंत्री को राफेल मामले में भी राहुल से या खुद से बहस करने की चुनौती प्रधानमंत्री को दी. उन्होंने कहा कि रूस रोबोटिक आर्मी बना रहा है और भारत है कि चौकीदार बना रहा है और वो भी चोर. इसके अलावा पिछले घोषणा पत्र के वादों को भी पूरा न करने का आरोप सिद्धू ने भाजपा पर लगाया.

मालूम हो कि पहले नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा में शामिल थे लेकिन बाद में वैचारिक मतभेद होने  कारण वो कांग्रेस में शामिल हो गये.