शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Top stories

गर्मियों के मौसम में सर्दी और जुकाम से राहत दिलाएंगे ये घरेलु नुस्खे

गर्मियों के मौसम में अक्सर फ्रीज का पानी पीने और एसी, कूलर में रहने से लोगों को राहत तो मिलती है, लेकिन लोगों को काफी नुकसान होता है.

गर्मियों के मौसम में सर्दी और जुकाम से राहत दिलाएंगे ये घरेलु नुस्खे

गर्मियों के मौसम में अक्सर फ्रीज का पानी पीने और एसी, कूलर में रहने से लोगों को राहत तो मिलती है, लेकिन लोगों को काफी नुकसान होता है. गर्मी और तेज धूप से सीधा कूलर या एसी में जाने से शरीर की को काफी नुकसान पहुंचता है. और लोग अक्सर सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु टिप्स बताने जा रहे हैं. अगर आप ऐसी बीमारी से परेशान है तो ये टिप्स अपना सकते है.

विज्ञापन

अदरख की चाय
अदरख के वैसे तो कई फायदे होते है लेकिन अदरख की चाय सर्दी-जुकाम में भारी राहत प्रदान करती है. सर्दी-जुकाम या फिर फ्लू के सिम्टम में ताजा अदरख को बिल्कुल बारीक कर ले और उसमें एक कप गरम पानी या दूध मिलाए. उसे कुछ देर तक उबलने के बाद पीए. यह नुस्खा आपको सर्दी जुकाम से तेजी से राहत देता है

imgpsh fullsize anim 20

नींबू और शहद
नींबू और शहद के इस्तेमाल से सर्दी और जुकाम में फायदा होता है. दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस एक ग्लास गुनगुने पानी या फिर गर्म दूध में मिलाकर पीने से इसमें काफी लाभ होता है.

लहसुन
लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है. लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है. लहसुन की पांच कलियों को घी में भुनकर खाए. ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है. सर्दी जुकाम के संक्रमण को लहसुन तेजी से दूर करता है.

imgpsh fullsize anim 19

तुलसी पत्ता और अदरख
तुलसी और अदरख को सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण माना जाता है. इसके सेवन से इसमें तुरंत राहत मिलती है. एक कप गर्म पानी में तुलसी की पांच-सात पत्तियां ले. उसमें अदरख के एक टुकड़े को भी डाल दे. उसे कुछ देर तक उबलने दे और उसका काढ़ा बना ले. जब पानी बिल्कुल आधा रह जाए तो इसे आप धीरे-धीरे पी ले. यह नुस्खा बच्चों के साथ बड़ों को भी सर्दी-जुकाम में राहत दिलाता है.

दूध और हल्दी
गर्म पानी या फिर गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी जुकाम में तेजी से फायदा होता है. यह नुस्खा ना सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के लिए ही बहुत फायदेमंद साबित होता है. हल्दी एंटी वायरल और एंटी बैक्टेरियल होता है, जो सर्दी जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →