बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Top stories

जानिए किन खाद्य पदार्थों का प्रयोग कर कैंसर जैसी बीमारी से लड़ा जा सकता है

सभी लोग जानते है कि कैंसर देश ही नही विदेशों में भी बढ़ रहा है. इसका इलाज होना बहुत ही मुश्किल होता है.

जानिए किन खाद्य पदार्थों का प्रयोग कर कैंसर जैसी बीमारी से लड़ा जा सकता है

सभी लोग जानते है कि कैंसर देश ही नही विदेशों में भी बढ़ रहा है. इसका इलाज होना बहुत ही मुश्किल होता है. कई लोग इस समस्या से जूझ रहे है, लेकिन कुछ को शायद ही पता हो की हम कैंसर जैसे भयानक बीमारी से खुद कैसे लड सकते है.

विज्ञापन


वहीं अगर हम सब्जियां, फल, साबुत अनाज और फलियों से बना संतुलित आहार, आवश्यक विटामिन और मिनरल जैसे खाने का इस्तेमाल अगर हम अपने भोजन में करते है तो हम कैंसर जैसी भयानक रोग से लड़ सकते है. आईए जानते है वो कौन से पदार्थ है जिन्हें कैंसर जैसे रोग होने पर आप उपयोग में ला सकते है.

imgpsh fullsize anim 27 1


लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज में मौजूद सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफड़े और प्रोस्टेट कैंसर की कोशिकाओं को मार देते हैं. लहसुन आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित में रखता है. यह इंसुलिन उत्पादन को कम करके शरीर में ट्यूमर नहीं होने देता.


अदरक
अदरक में कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने के कुछ खास गुण होते हैं. और ट्यूमर की कोशिकाओं को रोकने में मदद करते हैं. अदरक का अर्क कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली परेशानी को रोकने में सहायता करता है.


सब्ज़ियां
फूलगोभी और ब्रोकोली ये दो सब्जियां ताकतवर होती है जोकि कैंसर को रोकने में मदद करती है. ये दोनों डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जोकि कैंसर के कोशिकाओं को मारने में मदद करता हैं. यह ट्यूमर को भी बढ़ने से रोकते हैं. और ये फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय और पेट के कैंसर के जख्मों को भी कम करता है.


पपीता, कीनू और संतरे
ये फल विटामिन और ऐसे तत्वों से भरपूर हैं, जो लीवर में पाए जाने वाले कार्सिनोजन को अपने आप खत्म हो जाने के लिए मजबूर करते हैं. कीनू और उसके छिल्के में फ्लेवनोइड्स और नोबिलेटिन नामक तत्व पाया जाता हैं. जिसमें कैंसर के कोशिकाओं को रोकने की क्षमता होती है.

imgpsh fullsize anim 24 2


हल्दी
यह सबसे अच्छा उपाय है प्राकृतिक कैंसर को रोकने के लिए, यह कैंसर कोशिका को मारकर ट्यूमर को बढ़ने से रोकती है, साथ ही साथ कीमोथेरेपी का असर भी बढ़ाती है. काली मिर्च के साथ तेल में मिलाने पर हल्दी और भी ज्यादा असरकारी हो जाती है.


गाजर, आम और कद्दू

अल्फा और बीटा नामक कैरोटीन्स कैंसर में गाजर आम और कद्दू से लड़ने की ताकत होती है ये तीनों फल गर्भाशय, मूत्राशय, पेट और स्तन कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर की रोकथाम में असरदार होते हैं.

imgpsh fullsize anim 26 2


फलियां और दाल
दाल और फलियां प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत होने के अलावा फाइबर और फोलेट प्रदान करते हैं. जो पैनक्रियाज़ के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं. यह बड़ी आंत की कोशिकाओं में के स्वास्थ्य में सुधार करने में मददगार होता हैं.


अंगूर
ये एंथोसायनिन और पुलीफेनल्स की मदद से शरीर में कैंसर के कणों का उत्पादन को रोकने में मददगार होती है.

यह भी पढ़ें : जानिए आंखों की रोशनी तेज करने के घरेलू उपाय


टमाटर और तरबूज
ये लाइकोपीन का समृद्ध स्रोत हैं, जिसे एक बहुत मजबूत एंटीऑक्सीडेंट कहां जाता है. यह सेलुलर क्षति से सुरक्षा प्रदान करता है, साथ ही एक सप्ताह के दौरान टमाटर को भोजन के दसवें भाग के रूप में खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा लगभग 18 फीसदी कम हो जाता है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →