मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
संस्कृति

ऐसे जोड़े कभी न रखें करवाचौथ का व्रत, लगेगा पाप

करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है। हम सभी जानते हैं कि इस त्यौहार को महिलाएं बड़े ही उल्लास के साथ मनाती हैं।

ऐसे जोड़े कभी न रखें करवाचौथ का व्रत, लगेगा पाप

करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है। हम सभी जानते हैं कि इस त्यौहार को महिलाएं बड़े ही उल्लास के साथ मनाती हैं। पूरे दिन निर्जली व्रत रखने के बाद रात में चाँद का मुँह देखकर पति के हाथों व्रत तोड़ना हर महिला चाहती है। करवा चौथ का व्रत रखने से माना जाता है कि पति की लम्बी उम्र होती है। पति पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ता है। इस व्रत को हर शादीशुदा महिलाएं रखती हैं। आइये जानते कौन सी महिलाएं जिन्हे यह व्रत नहीं रखना चाहिए, व्रत रखने से उन्हें पाप लगेगा। आइये जानते हैं।

विज्ञापन

जिन दम्पत्तियों में लम्बे समय से कलह चल रही हो, बात तलाक तक आ गयी हो, उन महिलाओं को करवा चौथ का यह व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर महिला विवाद के वावजूद व्रत रखती है तो वह इस व्रत का खंडन करती है और पाप का भागीदार बनती हैं। इसीलिए चाहिए कि पहले अपने आपसी झगडे को सुलझाए तब जाके ये व्रत रखें।

जिन जोड़ों के बीच आपसी प्यार न होकर किसी दूसरे के लिए प्यार होता है उन महिलाओं को यह व्रत नहीं रखना चाहिए। अगर महिला पति को छोड़कर किसी और को प्यार करती है मन ही मन तो उसके व्रत रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। यह सिर्फ एक पाप की तरह हो जाता है।

गर्भवती महिलाओं को भी करवाचौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि शास्त्रों में ऐसा कहीं नहीं लिखा गया है गर्भवती महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए लेकिन पेट में पल रहे बच्चे की खातिर इस व्रत को रखने से बचना चाहिए। अगर महिलाएं इस दौरान भी व्रत रखती हैं तो डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए क्योकि सवाल दो जीवों का होता है।

यह भी पढ़ें: क्यों महिलाएं सेक्स के दौरान नाखून मारना पंसद करती है ?

जो जोड़े बिना सात फेरे लिए शादी किये होते हैं उन्हें करवाचौथ का व्रत नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना गया है।

जोड़ों में चाहे जितना भी प्यार हो अगर उनकी शादी न हुई हो तो उन्हें व्रत नहीं रखने चाहिए।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →