बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

तो अब याद आया तेजस्वी को बिहार!

देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य की जनता पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का प्रकोप झेल रही है।

तो अब याद आया तेजस्वी को बिहार!
देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य की जनता पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का प्रकोप झेल रही है। बिहार की जनता पर न सिर्फ बाढ़ ने अपना कहर बरपाया है, बल्कि बीमारियों ने भी लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बिहार में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने सीएम नीतीश कुछ दिन पहले गये थे। बिहार में आए बाढ़ पर जमकर राजनीती भी हुई है। हालांकि अब हालात पहले से बेहतर माने जा रहे है। लेकिन तेजस्वी यादव को अब बिहार की याद आई है। जी हाँ, तेजस्वी यादव बाढ़ से प्रभावित लोगों की खबर लेने के लिए निकले है। आइये खबर पर एक नजर डालते है। हमारे समाज में एक कहावत प्रचलित है कि देर से आए दुरूस्त आए। इसी कहावत को मद्देनजर रखते हुए, देर से ही सही लेकिन बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बाढ़ प्रभावित लोगों की याद आ ही गई है। आपको बता दें कि मंगलवार को तेजस्वी यादव दो दिनों के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिये पटना से निकले। बाढ़ पीड़ितो को मिलने वाली सुविधा का जायजा- तेजस्वी... आपको बता दें कि तेजस्वी ने कहा कि मैं बाढ़ पीड़ितों के बीच इसलिये जा रहा हूं ताकि उन्हें मिली सुविधाएं और मुआवजे का सही जायजा ले सकूं। तेजस्वी के बयानों पर अगर गौर किया जाए तो यह साफ होता है कि तेजस्वी को अब नीतीश सरकार पर भरोसा नहीं रहा है। आपको बता दें कि दो दिन के दौरे पर तेजस्वी दरभंगा और मधेपुरा इलाके का जायजा लेंगे। साथ ही उनके साथ अब्दुल बारी सिद्दकी और शिवचन्द्र राम भी मौजूद होंगे। इसके अलावा तेजस्वी सीमांचल में आयी बाढ़ से हुई तबाही का भी मुआयना करेंगे।तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशान.... बिहार में आई बाढ़ को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में बाढ़ आई नहीं है बल्कि लायी गई है। इतना ही नहीं पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि सरकार बाढ़ को रोकने के साथ-साथ पीड़ितों की मदद करने में भी असफल रही है। आपको बता दें कि तेजस्वी ने कहा कि सरकार राहत काम तो दूर बांधों तक को बचा पाने में भी असफल रही। साथ ही तेजस्वी ने बिहार सरकार के नेता द्वारा चूहों के बयान पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि कहीं चूहे बांध तोड़ गये तो कहीं बाढ़ का पानी।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →