शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राम विलास पासवान ने ऐसा क्या कहा की, भड़क गए तेज प्रताप यादव

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने हाल ही में दिए बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले राबड़ी देवी को अंगूठा छाप नेता कहा था।

राम विलास पासवान ने ऐसा क्या कहा की, भड़क गए तेज प्रताप यादव
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने हाल ही में दिए बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले राबड़ी देवी को अंगूठा छाप नेता कहा था। राम विलास पासवान के इस बयान के बाद राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को बयान दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा की वह इस मामले में राम विलास पासवान का घेराव करेंगे। Ram vilas paswan आपको बता दें की आरजेडी द्रारा केंद्र सरकार द्रारा सर्वण वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने की बात को लेकर आरजेडी ने विरोध दर्ज कराया था। जिसके बाद राम विलास पासवान ने आरजेडी पर निशाना साधा, पासवान ने कहा था की वह नारेबाजी करते है और एक अंगूठाछाप को मुख्यमंत्री बनाते है। राम विलास पासवान के इस बयान के बाद उन्हीं की बेटी ने उनसे राबड़ी देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर माफ़ी मांगने को कहा और धरने पर बैठ गई थी। उनकी बेटी आशा ने कहा की उनके पिता ने यह बयान देकर राबड़ी देवी का अपमान किया है, इससे हम सभी महिलाएँ दुखी है। उन्होंने अपने पिता पर आरोप लगाया की, मेरी मां भी अनपढ़ थी जिसके कारण पिता पासवान ने उन्हें छोड़ दिया था। आपको बता दे की आशा पासवान रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की पुत्री है।
विषयबिहार
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →