शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
महाराष्ट्र

मुंबई: महापौर पोर्टल पर फिर बम की धमकी, मेयर रितु तावड़े ने सुरक्षा पर दिया भरोसा

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने पुष्टि की है कि महापौर पोर्टल पर एक बार फिर शहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि यह तीसरी या चौथी बार है जब इस तरह का धमकी भरा संदेश मिला है, और मुंबई…

मुंबई: महापौर पोर्टल पर फिर बम की धमकी, मेयर रितु तावड़े ने सुरक्षा पर दिया भरोसा
(फोटो: IANS)

मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने पुष्टि की है कि महापौर पोर्टल पर एक बार फिर शहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि यह तीसरी या चौथी बार है जब इस तरह का धमकी भरा संदेश मिला है, और मुंबई पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने शहर से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए मेयर तावड़े ने कहा, "तीसरी या चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज महापौर पोर्टल पर आया है। मुंबई पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है। हम लोगों को सुरक्षित रहने के लिए पुलिस अपना काम कर रही है।"

शहर के पर्यावरण और त्योहारों पर अपील

शहर के बिगड़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) और पेड़ों की कटाई पर भी मेयर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद बढ़ी गर्मी के कारण AQI बढ़ा है और बीएमसी इसे लेकर अलर्ट पर है। मेयर तावड़े ने कहा, "हमारी ओर से एक्यूआई और पर्यावरण पर काम किया जा रहा है... पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।" उन्होंने सभी मुंबईवासियों से इस दिशा में सहयोग करने का आग्रह किया।

आने वाले दिवाली त्योहार को देखते हुए, उन्होंने एक विशेष अपील की। "मुंबई का एक्यूआई 7 नंबर पर है। सब दीवाली मनाएं, लेकिन मेरी ओर से अपील है कि जितना हो सके पटाखा मुक्त दीवाली मनाएं, इससे ज्यादा अच्छा संदेश मिलेगा। आने वाली पीढ़ी को भी अच्छा संदेश मिलेगा।"

नशा मुक्त भारत के लिए बाइक रैली

इस बातचीत से पहले, मेयर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मुंबई पुलिस द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय एकता रैली' का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, "यह महाराष्ट्र सहित पूरे देश में नशा मुक्त अभियान का हिस्सा है। पुलिस की ओर से पूरे मुंबई में जागरुता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया।"

इनपुट: IANS

N

News4Social महाराष्ट्र डेस्क

News4Social महाराष्ट्र डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से महाराष्ट्र से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →