Advertising
Home Breaking News Hindi नशा करने वाले एक शख्स के ज़िंदगी की कहानी जिसे जानना आपके...
Advertising
<

नशा करने वाले एक शख्स के ज़िंदगी की कहानी जिसे जानना आपके लिए है जरुरी

1853

नशा एक ऐसी चीज है जो इंसान के अंदर भले और बुरे की समझ को ख़त्म कर देता है। आपको नशे की लत कब लग जाए शायद आप को पता भी नहीं चलें और नशे की ज़िंदगी में आप कब होश में है और कब नहीं इसकी भी आप को कभी सुध न हो। लेकिन कुछ लोगों के लिए नशा करना इतना जरुरी है की वह बिना नशे के जिंदा भी नहीं रह सकते है। आज हम एक ऐसे इंसान की ज़िंदगी के बारे में आपको बता रहें है जिसके लिए नशा करना इतना जरुरी है जितना जरुरी किसी इंसान के लिए जिंदा रहने के लिए खाना पीना होता है।

ये कहानी है एक पंजाबी पाकिस्तानी शख्स की जो विडियो में अपना नाम मसदिख ख़ान बता रहा है। आप देख सकते है विडीयो में की यह आदमी नशा कर रहा है और दूसरा आदमी उससे उसके बारे में पुछ रहा है। एक शख्स मसदिख़ ख़ान से उसकी नशे की ज़िंदगी के बारे में सवाल पुछ रहा है।

पिछले 15 सालों से नशा कर रहे है मसदिख ख़ान

तो मसदिख़ ख़ान बता रहा है की वह पिछले 15 सालों से नशा कर रहा है। वह दिन के 500 से 600 रुपए कमाता है और सारे रुपए को नशे में खर्च कर देता है। जबकि इस शख़्स के 6 बच्चे है। घर में 6 बच्चों के होने के बाद भी यह शख्स प्रतिदिन जितने रुपए कमाता है उतने यह शख्स नशे में खर्च कर देता है। नशे की लत मसदिख़ को इतनी ज्यादा है की उसे न तो अपनी फिकर है और न ही बच्चों की फिकर है। जरा आप खुद ही सोचिए की जिस इंसान के छह-छह बच्चे हो क्या वह इस तरह से अपना जीवन व्यतित कर सकता है। शायद नशे की इस लत नें मसदिख ख़ान को अंदर से इतना खोखला कर दिया है की उसके अंदर सोचने समझने की ताकत भी ख़त्म हो चुकी है।

लत इतनी है की नशा न किया तो मौत निश्चित है

बातों ही बातों में मसदिख़ ख़ान नें यह भी बता दिया की अग़र वह नशा नहीं करेगा तो उसकी मौत हो जाएगी। इससे यह जाहिर होता है की नशे की चपेट में आने वाले इंसान के लिए इससे छुटकारा पाना कितना मुश्किल होता है। शायद ये नशा ही है जिसनें मसदिख़ ख़ान को अब तक जिंदा रखा हुआ है। लेकिन मसदिख़ ख़ान के साथ नशा कर रहे उनके पुराने दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहें। उन्होंने बताया की उनके 6 से 7 दोस्त इसी तरह से नशा करते हुए मर गए है।

Advertising

नशे के बावजूद भी मसदिख़ ख़ान एक नया जीवन जीना चाहते है

मसदिख़ ख़ान से सवाल पुछ रहे शख्स नें जब उनसे पुछा की अगर उनका इलाज करवाया जाए तो क्या वह इस नशे को छोड़ना पसंद करेंगे। क्या वो एक नया जीवन जीना पसंद करेंगे। तो मसदिख़ ख़ान नें कहा की वह एक नया जीवन जीना चाहते है। अगर उनकी नशा छुडाने की आदत को तोडा जाए तो वह इसके लिए तैयार है, वह एक बार फिर से नया जीवन जीना चाहते है।

विडियो का लिंक : https://www.facebook.com/newsforsocial/videos/499732797159403/

Advertising